फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ambedkar Nagar News ›   young man entered house and beat her up In Ambedkar Nagar who angry he was not getting married case registered

AmbedkarNagar: शादी न होने से नाराज युवक ने घर में घुसकर की मारपीट, निजी फोटो वायरल करने की दी धमकी; केस दर्ज

Fri, 04 Jul 2025 04:23 PM IST
भूपेन्द्र सिंह अमर उजाला नेटवर्क, अंबेडकरनगर
अमर उजाला नेटवर्क, अंबेडकरनगर Published by: भूपेन्द्र सिंह Updated Fri, 04 Jul 2025 04:23 PM IST
सार

युवती से शादी न होने से नाराज युवक ने उसके घर में घुसकर मारपीट की। घरवालों से गाली-गलौज किया। मोबाइल छीन लिया। निजी फोटो वायरल करने की धमकी दी। आरोपी के खिलाफ केस दर्ज किया गया है। 

विज्ञापन
young man entered house and beat her up In Ambedkar Nagar who angry he was not getting married case registered
FIR Demo - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

यूपी के अंबेडकरनगर में युवती से शादी न होने से नाराज आरोपी ने उसके घर में घुसकर हंगामा किया। घर में घुसकर मारपीट की। मोबाइल छीन लिया। विरोध पर पीड़िता और उसके परिजनों को जान से मारने की धमकी दी। यही नहीं निजी फोटो सोशल मीडिया पर पोस्ट करने की भी धमकी दी। आरोपी के विरुद्ध केस दर्ज किया गया है।

विज्ञापन


मूल रूप से आजमगढ़ जिले की रहने वाली युवती ने जलालपुर कोतवाली में शिकायती पत्र दिया। इसमें बताया कि वह क्षेत्र के एक गांव में उसकी ननिहाल है। वह ननिहाल में रहती है। गांव के ही अविनाश ने उससे बातचीत होने लगी। बातचीत के दौरान उसने विवाह की इच्छा जताई। लेकिन, यह संभव नहीं हो पाया था। 
विज्ञापन


यह भी पढ़ेंः- Lucknow News : सीएम योगी ने आम महोत्सव 2025 का किया शुभारंभ, 800 प्रजातियों को देखने और चखने का मिलेगा मौका
विज्ञापन
विज्ञापन


विवाह न होने से नाराज युवक ने उसके कुछ निजी फोटो मोबाइल पर भेजने शुरू कर दिए। इतना ही नहीं सोशल मीडिया पर वायरल करने की धमकी देने लगा। आपत्ति जताने पर आरोपी 30 जून की रात उसके ननिहाल पहुंचा। सोते समय उसे हाथ पकड़कर खींच लिया। विरोध करने पर उसने मारपीट की। युवती का मोबाइल भी छीन लिया। 

आरोपी के खिलाफ केस दर्ज

शोर मचाने पर घर के अन्य लोग जग गए। इस पर आरोपी ने ननिहाल के अन्य परिजनों को भी गाली-गलौज किया। जान से मारने की धमकी दी। प्रकरण को गंभीरता से लेते हुए युवती ने मामले की पूरी जानकारी कोतवाली जलालपुर में दी। प्रभारी निरीक्षक संतोष कुमार सिंह ने बताया कि मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। जांच कर कड़ी कार्रवाई की जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed