{"_id":"5d2b6ad88ebc3e6d250db039","slug":"young-man-eat-possion-died-ambedkar-nagar-news-lko4706998189","type":"story","status":"publish","title_hn":"जहरीला पदार्थ खाने से युवक की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जहरीला पदार्थ खाने से युवक की मौत
विज्ञापन
अंबेडकरनगर। केदारनगर थाना क्षेत्र के फरीदपुर कला गांव में जहरीला पदार्थ खाकर एक युवक ने अपनी जीवन लीला समाप्त कर ली। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। वहीं युवक की मौत से परिवारीजनों में कोहराम मचा हुआ है।
जानकारी के अनुसार इब्राहिमपुर थाना क्षेत्र अंतर्गत फरीदपुर कला निवासी राकेश वर्मा (35) पुत्र छोटेलाल वर्मा ने शनिवार देर रात किसी कारणवश जहरीला पदार्थ खा लिया। कुछ देर बाद उसकी तबीयत बिगड़नी शुरू हो गई। उल्टी होते देख परिवारीजनों की मामले की जानकारी हुई। लोगों की मदद से परिवारीजन उसे तत्काल सीएचसी टांडा ले जाया गए। वहां डॉक्टरों ने उसका इलाज शुरू किया, लेकिन देर रात उसकी मौत हो गई।
सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। युवक की मौत से परिवार में कोहराम मचा हुआ है। जहर खाने के कारण का पता नहीं लग सका। परिवारीजनों ने बताया कि वे सब स्वयं नहीं समझ पा रहे कि आखिर राकेश ने यह कदम क्यों उठाया। एसओ संजय सिंह ने बताया कि मामले में छानबीन की जा रही है।