{"_id":"6813aff83a52cf99d408b6f8","slug":"young-man-dies-in-road-accident-friend-injured-ambedkar-nagar-news-c-91-1-abn1007-133866-2025-05-01","type":"story","status":"publish","title_hn":"Ambedkar Nagar News: सड़क हादसे में युवक की मौत, साथी घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Ambedkar Nagar News: सड़क हादसे में युवक की मौत, साथी घायल
Thu, 01 May 2025 11:01 PM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, अम्बेडकरनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, अम्बेडकरनगर
Updated Thu, 01 May 2025 11:01 PM IST
विज्ञापन
अंबेडकरनगर। अलीगंज क्षेत्र में बुधवार की देर रात बाइक सवार दो युवकाें को ट्रेलर ने टक्कर मार दी। हादसे के दौरान दोनों लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। स्थानीय लोगों की मदद से पुलिस ने दोनों को सीएचसी टांडा पहुंचाया, जहां एक युवक की मौत हो गई, जबकि एक अन्य घायल का इलाज चल रहा है।
अयोध्या जिले के गोसाईगंज थाने के सोन्हाने गौहनिया निवासी धर्मेंद्र यादव (25) गुजरात में निजी संस्था में काम करते थे। बीते दिनों गांव लौटे थे। बुधवार को गांव निवासी त्रिभुवन यादव के साथ शाम छह बजे के करीब टांडा रिश्तेदार के घर शादी में गए थे। बाइक धर्मेंद्र चला रहे थे। पीछे त्रिभुवन यादव बैठे थे।
रात करीब 10.30 बजे अकबरपुर-टांडा मार्ग के रास्ते वापस लौट रहे थे। अलीगंज के सेवागंज बाजार पहुंचे थे। तभी तेज रफ्तार अनियंत्रित ट्रेलर ने बाइक में टक्कर मार दी। हादसे में दोनों बाइक सवार उछलकर सड़क पर दूर जा गिरे और गंभीर रूप से घायल हो गए। पुलिस ने सीएचसी टांडा भेजवाया। हालत गंभीर देख वहां से राजकीय मेडिकल कॉलेज सद्दरपुर रेफर कर दिया, इलाज के दौरान धर्मेंद्र की मौत हो गई, जबकि त्रिभुवन की हालत गंभीर बनी हुई है। गंभीर चोटें आने की वजह से मौत हो गई।
विज्ञापन
धर्मेंद्र के पिता छोटेलाल मजदूरी करते हैं। धर्मेंद्र के छोटे भाई धीरज बीए के छात्र है। बड़ी बहन साधना का विवाह हो चुका है। छोटी बहन संध्या पढ़ाई कर रही है। थाना प्रभारी भूपेंद्र सिंह ने बताया कि तहरीर मिलने पर केस दर्ज कर कार्रवाई की जाएगी।
-- -- -
एक साल पहले हुई थी शादी
मृतक धर्मेंद्र की बीते वर्ष 28 अप्रैल को अकबरपुर के मीरापुर बरवां निवासी साधना के साथ विवाह हुआ था। चार दिन पूर्व वह अपनी शादी की सालगिरह मनाने के लिए गांव आया था। सालगिरह के दो दिन बाद ही उसकी मौत होने के बाद पत्नी साधना को रो-रोकर बुरा हाल है।