{"_id":"beb1bb6bdd38c25d639467ca423cd5f2","slug":"young-man-died-in-suspicious-circumstances-in-sasural-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"ससुराल आए युवक की संदिग्ध हालात में मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
ससुराल आए युवक की संदिग्ध हालात में मौत
अबेडकरनगर/अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sat, 19 Sep 2015 12:00 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सुल्तानपुर जनपद के दोस्तपुर थाना क्षेत्र के कदीपुर गांव निवासी सुभाष 30 पुत्र सीताराम का विवाह लगभग एक वर्ष पूर्व जलालपुर थाना क्षेत्र के मदरहा गांव निवासी विमल की पुत्री से हुआ था।
विज्ञापन
विवाह के बाद से ही परिवारीजनों के विवाद के चलते वह मुंबई चला गया था। वहां वह निजी कंपनी में नौकरी करता था। वह जब भी मुंबई से आता, तो वह अपने घर जाने की बजाए ससुराल ही जाता। बताया जाता है कि बीते 16 सितंबर को वह मुंबई से अपने ससुराल आया हुआ था।
विज्ञापन
गुरुवार को देर शाम खाना खाने के बाद वह घर से बाहर निकला। जब काफी देर तक वह घर नहीं लौटा, तो ससुरालीजनों में चिंता सताने लगी। उन्होंने इर्दगिर्द उसकी तलाश की, लेकिन कोई सफलता नहीं मिली। वे इसकी सूचना पुलिस को देने के लिए जाने ही वाले थे कि कुछ ग्रामीणों ने जानकारी दी कि सुभाष बेहोशी की हालत में गांव से लगभग 500 मीटर की दूरी पर खड़ंजे के किनारे पड़ा हुआ है।
विज्ञापन
जानकारी होने पर परिजन व ग्रामीण मौके पर पहुंचे। वहां का दृश्य देखकर वे सभी सन्न रह गए। सुभाष के मुंह से झाग निकल रहा था और उसका शरीर नीला पड़ता जा रहा था। हालांकि उसकी सासें चल रही थीं। इस पर परिजनों ने उसे तत्काल सीएचसी नगपुर में भर्ती कराया, जहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई।
सूचना मिलने पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। एसओ एनके पांडेय ने बताया कि तलाशी पर युवक की पैंट की जेब से कीटनाशक दवा मिली है। इससे प्रथम दृष्टया मामला आत्महत्या का प्रतीत होता है। हालांकि पोस्टमार्टम रिपोटरस़ आने के बाद ही मामले का खुलासा हो सकेगा। उधर घटना से परिजनों में रोना पीटना मचा हुआ है।