फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ambedkar Nagar News ›   Young man died in a road accident

ससुराल जा रहे युवक ने हादसे में तोड़ा दम

Sat, 17 Jun 2017 11:18 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो/अंबेडकरनगर
अमर उजाला ब्यूरो/अंबेडकरनगर Updated Sat, 17 Jun 2017 11:18 PM IST
विज्ञापन
Young man died in a road accident
हादसा - फोटो : symbolic

स्थानीय थाना क्षेत्र के बभनपुरा प्राथमिक विद्यालय के निकट शनिवार शाम बाइक के अनियंत्रित होकर विद्युत पोल से टकरा जाने से ससुराल जा रहे युवक की मौके पर ही मौत हो गई। जबकि 14 माह के पुत्र समेत पत्नी गंभीर रूप से घायल हो गई। ग्रामीणों की मदद से मां-बेटे को जहांगीरगंज सीएचसी ले जाया गया जहां से प्राथमिक उपचार के बाद जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया।

विज्ञापन

 
राजेसुल्तानपुर थाना क्षेत्र के कम्हरिया बड़की केवटाही निवासी राहुल निषाद शनिवार को बाइक से पत्नी राधिका व 14 माह के बेटे निकेश के साथ आजमगढ़ जनपद के उड़ियानीपट्टी गांव स्थित अपनी ससुराल जा रहा था। बताया जाता है कि कम्हरिया-पदुमपुर मार्ग पर बभनपुरा प्राथमिक विद्यालय के निकट गति तेज होने के चलते बाइक अनियंत्रित हो गई।
विज्ञापन


वह जब तक बाइक को नियंत्रित कर पाता, तब तक वह सड़क किनारे स्थित पोल से टकरा गई। टक्कर इतनी तेज थी कि राहुल (30) ने मौके पर ही दम तोड़ दिया। उसने हेल्मेट नहीं लगा रखा था। सड़क पर गिरने के चलते पत्नी राधिका (28) व पुत्र रिंकेश गंभीर रूप से घायल हो गए।
विज्ञापन
विज्ञापन


आसपास के लोग मौके पहुंचे और सूचना सरकारी एंबुलेंस को दी। घायल मां व बेटे को जहांगीरगंज सीएचसी पहुंचाया गया जहां से प्राथमिक उपचार के बाद जिला अस्पताल के लिए रेफर कर दिया गया। घटना की जानकारी होने पर एसओ संदीप सिंह दलबल के साथ मौके पर पहुंचे और शव को पोस्टमार्टम के लिए भिजवाया। सूचना मिलते ही परिवारीजन भी पहुंच गए। जानकारी होते ही ब्लॉक प्रमुख जहांगीरगंज धर्मराज यादव, भाजपा नेता अमित गिरि व सपा नेता सुरेंद्र वर्मा ने परिवारीजनों को ढांढस बंधाया।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed