{"_id":"57eea3394f1c1bdc765750c2","slug":"young-man-died-from-electric-shock","type":"story","status":"publish","title_hn":"स्टे तार में उतरे करंट से झुलसा युवक, मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
स्टे तार में उतरे करंट से झुलसा युवक, मौत
अमर उजाला ब्यूरो/अंबेडकरनगर
Updated Fri, 30 Sep 2016 11:09 PM IST
विज्ञापन
electric shock
- फोटो : Demo Pic
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पावर कॉर्पोरेशन का लापरवाहीपूर्ण रवैया एक बार फिर सामने आया है। सम्मनपुर थाना क्षेत्र अंतर्गत नसीरपुर गांव में शुक्रवार सुबह नित्यक्रिया से घर लौट रहा युवक विद्युत खंभे के स्टे तार में उतरे करंट की चपेट में आ गया। गुहार पर पहुंचे ग्रामीण जब तक उसे तार से अलग करते, तब तक युवक दम तोड़ चुका था। घटना से ग्रामीणों में पावर कॉर्पोरेशन के प्रति आक्रोश व्याप्त हो गया, वे नारेबाजी करने लगे।
विज्ञापन
सूचना पर पहुंची पुलिस ने ग्रामीणों को समझा-बुझाकर शांत किया। मृतक की पत्नी ने केस दर्ज करने के लिए थाने में तहरीर दे दी है। थाना क्षेत्र सम्मनपुर अंतर्गत नसीरपुर गांव निवासी राजेश (38) पुत्र ऊधव शुक्रवार सुबह नित्यक्रिया के बाद खेत से घर लौट रहा था। गांव के निकट स्थित एक विद्युत खंभे के स्टे तार पर उसका हाथ पड़ गया। तार में करंट उतरा हुआ था जिससे वह करंट की चपेट में आ गया।
विज्ञापन
गुहार पर आसपास मौजूद ग्रामीण घटनास्थल पर पहुंच गए। आननफानन में उसे तार से अलग करने का प्रयास शुरू किया गया लेकिन तब तक गंभीर रूप से झुलसकर युवक की मौत हो चुकी थी। घटना से एक तरफ जहां परिवारीजनों में रोना-पीटना मच गया, वहीं ग्रामीणों में पावर कॉर्पोरेशन के प्रति नाराजगी व्याप्त हो गई, उन्होंने नारेबाजी शुरू कर दी।
विज्ञापन
वे लापरवाही बरतने वाले पावर कॉर्पोरेशन के अधिकारियों व कर्मचारियों के विरुद्ध केस दर्ज करने एवं मृतक के परिवारीजनों को आवश्यक सहायता दिलाने की मांग करने लगे। ग्रामीणों का कहना था कि स्टे तार में अक्सर करंट उतरता रहता है। इसकी कई बार संबंधित अधिकारियों व कर्मचारियों से शिकायत भी की गई लेकिन इसे लेकर गंभीरता नहीं दिखाई गई।
लगभग एक पखवारे पूर्व भी स्टे तार में उतरे करंट की चपेट में आने से एक भैंस की झुलसकर मौत हो गई थी। इस बीच सूचना मिलने पर थानाध्यक्ष त्रिभुवन वर्मा दलबल के साथ मौके पर पहुंचे। उन्होंने ग्रामीणों को समझा-बुझाकर मामला शांत कराया। साथ ही शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
बाद में मृतक की पत्नी सावित्री ने पावर कॉर्पोरेशन अधिकारियों व कर्मचारियों पर लापरवाही का आरोप लगाते हुए केस दर्ज करने के लिए थाने में तहरीर दी। एसओ त्रिभुवन वर्मा ने बताया कि तहरीर मिली है। छानबीन की जा रही है। अधिशाषी अभियंता मुकेश बाबू ने बताया कि घटना की जानकारी है। घटना की छानबीन कराई जाएगी, जो भी दोषी होगा, जांच के बाद उसके खिलाफ आवश्यक कार्रवाई की जाएगी।