फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ambedkar Nagar News ›   Young bike riders killed in accident

हादसे में बाइक सवार युवक की मौत

Mon, 08 Aug 2016 10:49 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो/अंबेडकरनगर
अमर उजाला ब्यूरो/अंबेडकरनगर Updated Mon, 08 Aug 2016 10:49 PM IST
विज्ञापन
Young bike riders killed in accident
दुर्घटना - फोटो : demo pic

दो बाइकों की आमने-सामने भिड़ंत में एक युवक की घटनास्थल पर ही मौत हो गई। घटना से परिवारीजनों में रोना-पीटना मचा हुआ है। उधर, अन्य मार्ग दुर्घटनाओं में पांच लोग घायल हो गए। सभी को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया, एक की हालत गंभीर है। थाना क्षेत्र जलालपुर अंतर्गत जलालपुर बाजार निवासी हुकुमदेव (26) पुत्र लालवचन रविवार देर शाम बाइक से मालीपुर जा रहा था।

विज्ञापन


मालीपुर बाजार के निकट सामने से आ रही बाइक से उसकी जोरदार टक्कर हो गई। इससे हुकुमदेव गंभीर रूप से घायल हो गया जबकि दूसरी बाइक पर सवार युवक बाल-बाल बच गया। जब तक लोग हुकुमदेव को अस्पताल ले जाने की तैयारी करते, उसकी मौत हो गई। इस बीच सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। घटना से परिवारीजनों में रोना-पीटना मचा गया।
विज्ञापन


दोनों बाइक सवारों ने हेल्मेट नहीं पहना था। उधर, महरुआ थाना अंतर्गत महरुआ निवासिनी बबिता (45) पत्नी महेश सोमवार सुबह गांव के निकट सड़क पार करते समय बाइक की टक्कर लगने से घायल हो गई। वहीं, सम्मनपुर थाना अंतर्गत माउखपुर गांव निवासिनी रिंका देवी (28) पत्नी गुड्डू सोमवार सुबह सम्मनपुर बाजार में सड़क पार करते समय जीप की टक्कर लगने से घायल हो गई।
विज्ञापन
विज्ञापन


इसी थाना अंतर्गत कुर्कीबाजार निवासिनी पूजा (13) पुत्री गिरधारी सोमवार दोपहर बाद बाजार के निकट सड़क पार करते समय बाइक की टक्कर लगने से घायल हो गई। उधर, सुल्तानपुर जनपद के अखंडनगर थाना अंतर्गत बेलवाई गांव निवासी अर्जुन (45) पुत्र अयोध्या रविवार देर शाम बाइक से अकबरपुर आते समय नगर के निकट पहुंचने पर पिकअप की टक्कर लगने से घायल हो गया।


वहीं अकबरपुर थाना अंतर्गत हाशिमपुर गांव निवासी रामजनम (25) पुत्र रामदयाल सोमवार सुबह बाइक से अकबरपुर आते समय नगर के निकट पहुंचने पर बाइक की टक्कर लगने से घायल हो गया। सभी घायलों को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया। बाइक सवार घायलों ने हेल्मेट नहीं लगा रखा था।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed