फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ambedkar Nagar News ›   Xen 's salary stopped

एक्सईएन का वेतन रुका

Thu, 15 Oct 2015 11:39 PM IST
अबेडकरनगर/अमर उजाला ब्यूरो
अबेडकरनगर/अमर उजाला ब्यूरो Updated Thu, 15 Oct 2015 11:39 PM IST
विज्ञापन

 इसी क्रम में  पंचायत चुनाव में सहयोग न करने एवं कार्यालय से लगातार नदारद रहने पर तीन सफाईकर्मियों को निलंबित कर दिया गया।

विज्ञापन


मालूम हो कि त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव के मद्देनजर डीएम विवेक ने सभी कार्याध्यक्षों को अवकाश के दिनों में भी कार्यालय खोलने एवं आमदिनों की तरह ही कार्य करने का निर्देश दिया था।
विज्ञापन


पंचायत चुनाव में अधिकांश अधिकारियों व कर्मचारियों के लगाए जाने से न सिर्फ चुनाव प्रक्रिया, बल्कि आम दिनों में होने वाले कार्यों पर प्रतिकूल प्रभाव की आशंका पैदा हो गई थी। इसी को लेकर डीएम ने निर्देश जारी किया था।
विज्ञापन
विज्ञापन


निर्देश के बाद भी पीएमजीएसवाई के अधिशाषी अभियंता पीएन श्रीवास्तव न सिर्फ कार्यालय से नदारद रहे, बल्कि पंचायत चुनाव से भी दूर रहे। इसे गंभीरता से लेते हुए बीते दिनों उन्हें नोटिस जारी की गई थी।

इसमें कहा गया कि वे न सिर्फ पंचायत सहित अन्य महत्वपूर्ण कार्यों में असहयोग कर रहे हैं, बल्कि उन्होंने मोबाइल भी बिजी मोड पर लगा रखा है। ऐसे में क्यों न उन पर विधिक कार्रवाई की जाए। श्री श्रीवास्तव द्वारा संतोषजनक जवाब न दिए जाने पर डीएम ने अक्तूबर माह से अग्रिम आदेश तक वेतन रोके जाने का निर्देश दिया।


उधर पंचायत चुनाव में सहयोग न करने एवं दूरभाष पर डीपीआरओ से अभद्रतापूर्ण बात करने के आरोप में कटेहरी ब्लॉक के कुडिय़ा चितौना में तैनात सफाईकर्मी ओमप्रकाश को डीपीआरओ अनिल सिंह ने निलंबित कर दिया।

इसके साथ ही भीटी ब्लॉक के गोविंदापुर में तैनात सफाईकर्मी राकेश कुमार व रामपुर गिरंट में तैनात राजेश कुमार निषाद को भी पंचायत चुनाव में सहयोग न करने एवं कार्यालय से नदारद रहने के आरोप में डीपीआरओ ने निलंबित कर दिया। डीपीआरओ श्री सिंह ने बताया कि सफाईकर्मी ओमप्रकाश को सहायक अधिकारी कटेहरी कार्यालय से संबद्ध कर दिया गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed