फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ambedkar Nagar News ›   X-ray, ultrasound and CT scan examination in district hospital stalled

जिला अस्पताल में एक्स-रे, अल्ट्रासाउंड व सीटी स्कैन जांच ठप

Sat, 10 Apr 2021 11:22 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Sat, 10 Apr 2021 11:22 PM IST
विज्ञापन
X-ray, ultrasound and CT scan examination in district hospital stalled
अंबेडकरनगर जिला अस्पताल में मरीज के करोना पॉजटिव पाए जाने पर बंद पड़ा एक्सरे कक्ष। - फोटो : AMBEDKAR NAGAR
अंबेडकरनगर। जिला अस्पताल में शनिवार को एक्स-रे कराने पहुंचे मरीज के आरटीपीसीआर जांच में कोरोना पॉजिटिव पाए जाने से अस्पताल प्रशासन में हड़कंप मच गया। इसके बाद जिला अस्पताल में आननफानन में एक्स-रे, सीटी स्कैन व अल्ट्रासाउंड की जांच को रोक दिया गया। वहां मौजूद मरीजों को तत्काल हटा दिया गया। साथ ही तीनों कक्षों को बंद कर जांच का कार्य पूरी तरह से ठप कर दिया गया। इसके साथ ही तीनों कक्षों को सैनिटाइज कराए जाने की प्रक्रिया भी शुरू कर दी गई। उधर, जिले में लगातार बढ़ रहे कोरोना संक्रमण के चलते शनिवार को जिला अस्पताल में आने वाले मरीजों की संख्या भी प्रतिदिन की तुलना में कम रही। ओपीडी में मरीजों के कम आने से पर्चा व दवा काउंटर पर आमतौर पर सन्नाटा रहा।
विज्ञापन

जिला अस्पताल में शनिवार को प्रतिदिन की तरह न सिर्फ मरीजों के इलाज के लिए ओपीडी में अपने-अपने कक्ष में चिकित्सक मौजूद रहे, बल्कि विभिन्न प्रकार की जांच का कार्य भी सुचारु रूप से शुरू कर दिया गया। शासन के निर्देश पर जिला अस्पताल में इलाज व जांच के लिए पहुंचने वाले मरीजों की आरटीपीसीआर व एंटीजन जांच का कार्य चल रहा है। इसी क्रम में शनिवार को भी जांच कराई जा रही थी।
विज्ञापन

इसी दौरान पाया गया कि एक्स-रे के लिए आया एक मरीज कोरोना पॉजिटिव है। जांच रिपोर्ट के सामने आते ही अस्पताल प्रशासन में हड़कंप मच गया। आननफानन में जिम्मेदार सक्रिय हो गए। इसके बाद न सिर्फ एक्स-रे, बल्कि सीटी स्कैन व अल्ट्रासाउंड जांच कराने के लिए पहुंचे मरीजों व उनके तीमारदारों को मौके से हटा दिया गया। साथ ही तीनों कक्षों को बंद कर जांच का कार्य पूरी तरह ठप कर दिया गया। अचानक जांच ठप होने से विभिन्न प्रकार की जांच कराने आए मरीजों को मायूस होकर लौटना पड़ा।
विज्ञापन
विज्ञापन

उधर, जिले में लगातार बढ़ रहे कोरोना संक्रमण के चलते जिला अस्पताल में आने वाले मरीजों की संख्या में भी कमी आई। आम दिनों में लगभग 1500 मरीज इलाज के लिए ओपीडी में पहुंचते थे, वहीं अब इनकी संख्या घटकर लगभग 600 हो गई है। शनिवार को भी जिला अस्पताल में मरीजों की संख्या काफी कम रही। इसी का नतीजा रहा कि पर्चा व दवा काउंटर पर आमतौर पर सन्नाटा ही पसरा रहा।

सोमवार से शुरू होगी जांच
एक्स-रे के लिए आए एक मरीज के आरटीपीसीआर जांच में कोरोना पॉजिटिव पाए जाने के चलते एहतियातन एक्स-रे, सीटी स्कैन व अल्ट्रासाउंड जांच का कार्य शनिवार को ठप करना पड़ा। संबंधित कक्षों को सैनिटाइज किए जाने की प्रक्रिया शुरू कर दी गई है। रविवार को भी संबंधित कक्षों को सैनिटाइज किया जाएगा। सोमवार से सुचारु रूप से जांच का कार्य प्रारंभ कर दिया जाएगा।
- डॉ. ओमप्रकाश, सीएमएस
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed