फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ambedkar Nagar News ›   Wrestlers showed contests in Dangal

दंगल में पहलवानों ने दिखाए दावपेंच

Mon, 22 Feb 2021 12:19 AM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Mon, 22 Feb 2021 12:19 AM IST
विज्ञापन
Wrestlers showed contests in Dangal
जलालपुर। बंदीपुर स्थित जगरदेव बाबा स्थली पर आयोजित दंगल प्रतियोगिता में पहलवानों ने अपने दावपेंच दिखाए। दंगल देखने के लिए दर्शकों की भीड़ रही। प्रतियोगिता का शुभारंभ वरिष्ठ भाजपा नेता डॉ. राजेश सिंह ने फीता काटकर किया। उन्होंने कहा कि ऐसे आयोजन से माटी के इस खेल को जीवंत बनाए रखने में मदद मिलेगी। इस खेल से न सिर्फ पहलवानों को अपनी प्रतिभा दिखाने का अवसर प्राप्त होता है, वरन ग्रामीण क्षेत्रों के युवाओं को बहुत कुछ सीख भी मिलती है।
विज्ञापन

पहला मुकाबला आजमगढ़ के पहलवान बृजलाल व मऊ के पहलवान सत्यपाल के बीच हुआ, जिसमें सत्यपाल विजयी रहे। आजमगढ़ के पहलवान प्रिंस ने बनारस के पहलवान अनुज को पटखनी दी। आजमगढ़ के पहलवान अंशु व पहलवान विशाल के बीच हुई 6 मिनट की कुश्ती बराबरी पर छूटी। डीएलडब्लू वाराणसी के पहलवान प्रियांशु ने आजमगढ़ के पहलवान संदीप यादव को हराया।
विज्ञापन

आकाश एवं भीम के बीच हुई कुश्ती बराबरी पर छूटी। पहलवान विकास एवं आयुष के बीच हुआ रोमांचक मुकाबला बराबरी पर छूटा। इसी तरह दीपक व शेरू, अशोक व दीपक के बीच हुई कुश्ती बराबरी पर रही। रेफरी की भूमिका में हीरा पहलवान व सुरेंद्र पहलवान रहे। इस मौके पर प्रबंधक फौजदार सिंह, प्राचार्य डॉ. दिनेश सिंह, मुन्ना सिंह, विंध्याचल सिंह, जयप्रकाश सिंह, जयप्रकाश यादव, अरविंद सिंह, ओमप्रकाश नागा व संजय सिंह आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed