फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ambedkar Nagar News ›   Worshiping Maa Chandraghanta and seeking blessings

मां चंद्रघंटा की पूजा कर मांगा आशीर्वाद

Sat, 09 Oct 2021 10:54 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Sat, 09 Oct 2021 10:54 PM IST
विज्ञापन
Worshiping Maa Chandraghanta and seeking blessings
अंबेडकरनगर। देवी मंदिर शनिवार को लगभग पूरे दिन माता रानी के जयकारों से गूंजते रहे। श्रद्धालुओं ने मंदिरों में मां दुर्गा के तीसरे स्वरूप चंद्रघंटा की विधि-विधान से विशेष पूजा-अर्चना करके आरती उतारी। मां के चरणों में पुष्प अर्पित किए और माथा टेककर सुख-समृद्धि का आशीर्वाद मांगा।
विज्ञापन

12 अक्तूबर को कई क्षेत्रों में पूजा पंडालों के कपाट दर्शन के लिए खोल दिए जाएंगे। पंडालों का निर्माण कार्य तेज हो गया है तो वहीं प्रतिमाओं को अंतिम रूप देने में कारीगर जुटे हुए हैं। जिन पंडालों के कपाट खुल गए हैं, वहां शनिवार को श्रद्धालुओं की भारी भीड़ जुटी।
विज्ञापन

नवरात्र पर्व जैसे-जैसे आगे बढ़ रहा है, वैसे-वैसे इसका उल्लास भी चहुंओर बढ़ने लगा है। मंदिरों व घरों में बज रहे भजनों से समूचा माहौल पूरी तरह भक्तिमय हो गया है। सुबह से ही जिला मुख्यालय से लेकर ग्रामीण क्षेत्रों में स्थित दुर्गा मंदिरों में श्रद्धालुओं के पहुंचने का सिलसिला शुरू हो गया जो देर शाम तक जारी रहा।
विज्ञापन
विज्ञापन

श्रद्धालुओं ने शनिवार को मां दुर्गा के तीसरे स्वरूप चंद्रघंटा देवी की विशेष पूजा-अर्चना की। न सिर्फ मां के दरबार में माथा टेका बल्कि सुख-समृद्धि का आशीर्वाद भी मांगा। इस दौरान कोरोना प्रोटोकॉल का पूरी तरह से पालन भी किया जा रहा है। न सिर्फ सोशल डिस्टेंसिंग का पालन किया गया बल्कि मास्क की अनिवार्यता भी सुनिश्चित की गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed