फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ambedkar Nagar News ›   Workers welcomed BJP district president

भाजपा जिलाध्यक्ष का कार्यकर्ताओं ने किया स्वागत

Wed, 07 Apr 2021 11:22 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Wed, 07 Apr 2021 11:22 PM IST
विज्ञापन
Workers welcomed BJP district president
अंबेडकरनगर के भाजपा कार्यालय पर नवनियुक्त जिलाध्यक्ष को स्मृति चिन्ह भेट करतीं नगर पालिका अध्य? - फोटो : AMBEDKAR NAGAR
अंबेडकरनगर। भाजपा के नव नियुक्त जिलाध्यक्ष डॉ. मिथिलेश त्रिपाठी का बुधवार को कार्यकर्ताओं ने पार्टी कार्यालय पर जोरदार स्वागत किया। जिलाध्यक्ष के पार्टी कार्यालय पहुंचते ही उत्साहित कार्यकर्ताओं ने जयकारों के बीच जमकर पुष्पवर्षा की। इसके बाद पार्टी कार्यालय के हाल में आयोजित स्वागत समारोह में वरिष्ठ पदाधिकारियों व कार्यकर्ताओं ने माला पहनाकर स्वागत किया।
विज्ञापन

नवनियुक्त जिलाध्यक्ष ने पदाधिकारियों व कार्यकर्ताओं को भरोसा दिलाया कि वह उनकी उम्मीदों पर पूरी तरह खरे उतरेंगे। कहा कि पार्टी ने उन्हें जो महत्वपूर्ण जिम्मेदारी सौंपी है, वह उसका पूरी निष्ठा से निर्वहन करेंगे। उत्साहित कार्यकर्ता बुधवार सुबह ही ढोल नगाड़े के साथ उनके पैतृक गांव हथिनाराज पिपरी पहुंच गए। वहां मंगलवार रात से लेकर बुधवार पूर्वाह्न तक कार्यकर्ताओं ने जश्न मनाया।
विज्ञापन

अब तक भारतीय जनता पार्टी के जिला महामंत्री का दायित्व संभाल रहे डॉ. मिथिलेश त्रिपाठी को पार्टी का जिलाध्यक्ष बनाए जाने पर कार्यकर्ताओं में उल्लास देखने को मिला। आलापुर तहसील क्षेत्र के हथिनाराज पिपरी गांव निवासी डॉॅ मिथिलेश के जिलाध्यक्ष बनाए जाने पर पार्टी कार्यकर्ता ढोल नगाड़े के साथ सुबह ही उनके गांव पहुंच गए। पार्टी कार्यालय पर जिलाध्यक्ष के आगमन की सूचना पर पदाधिकारी व कार्यकर्ता कार्यालय पहुंच गए।
विज्ञापन
विज्ञापन
ि
जलाध्यक्ष के पहुंचते ही उत्साहित कार्यकर्ताओं ने जयकारों के साथ स्वागत किया। इसके बाद पार्टी कार्यालय के सभागार में पदाधिकारियों व कार्यकर्ताओं ने माला पहनाकर स्वागत किया। स्वागत से भावविभोर जिलाध्यक्ष डॉॅ. मिथिलेश ने कहा कि पदाधिकारियों व कार्यकर्ताओं से जो स्नेह मिला है, वह उसे हमेशा याद रखेंगे। कहा कि कार्यकर्ताओं से मिलने वाले बेहतर सहयोग का परिणाम है कि पार्टी ने मुझे जिलाध्यक्ष पद की जिम्मेदारी सौंपी है।

कहा कि आगामी पंचायत चुनाव की बड़ी जिम्मेदारी हम लोगों पर है। ऐसे में सभी को मिलकर काम करने की जरूरत है। इससे पहले नवनियुक्त जिलाध्यक्ष ने कलेक्ट्रेट स्थित डॉॅ. भीमराव अंबेडकर, पटेलनगर तिराहा स्थित सरदार पटेल व लोहिया भवन परिसर स्थित डॉ. राममनोहर लोहिया की प्रतिमा पर माल्यार्पण किया। पार्टी कार्यालय के अटल भवन में पूर्व सांसद डॉ. हरिओम पांडेय, क्षेत्रीय उपाध्यक्ष शिवनायक वर्मा, पूर्व मंत्री धर्मराज निषाद, विधायक अनीता कमल, अकबरपुर नगर पालिका अध्यक्ष सरिता गुप्ता, पूर्व जिलाध्यक्ष कपिलदेव वर्मा, रामप्रकाश यादव, पूर्व चेयरमैन चंद्रप्रकाश वर्मा, ज्ञानसागर सिंह, रमाशंकर सिंह आदि ने स्वागत किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed