फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ambedkar Nagar News ›   Workers stood on indefinite dharna

बेमियादी धरने पर डटे कार्यकर्ता

Sun, 03 Apr 2016 11:34 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो/अंबेडकरनगर
अमर उजाला ब्यूरो/अंबेडकरनगर Updated Sun, 03 Apr 2016 11:34 PM IST
विज्ञापन
Workers stood on indefinite dharna
अंबेडकरनगर कलेक्ट्रेट के निकट रविवार को धरना देते भाकियू कार्यकर्ता। - फोटो : अमर उजाला

विभिन्न मांगों को लेकर भारतीय किसान यूनियन का कलेक्ट्रेट के निकट चला आ रहा अनिश्चितकालीन धरना रविवार को भी जारी रहा। कहा गया कि जिले के किसान लंबे समय से विभिन्न प्रकार की समस्याओं से जूझ रहे हैं, लेकिन शिकायत के बाद भी कोई ठोस कदम नहीं उठाया जा रहा है।

विज्ञापन


चेतावनी दी गई कि जब तक उनकी मागों का निस्तारण नहीं होता, तब तक धरना जारी रहेगा। अध्यक्षता कर रहे जिलाध्यक्ष हजारीलाल ने कहा कि किसानों को उनकी उपज का समुचित मूल्य नहीं मिल पा रहा है। क्रय केंद्रों की मनमानी के चलते धान किसानों को अपना धान आढ़तियों के हाथों औने पौने दाम पर बेचने के लिए मजबूर होना पड़ा।
विज्ञापन


कहा कि मनमानी का अंदाजा इसी से लगाया जा सकता है कि बीते 1 अप्रैल से गेहूं खरीद का कार्य प्रारंभ हुआ है, लेकिन अभी तक किसी भी क्रय केंद्र पर एक छटाक गेहूं नहीं खरीदा जा सका है। ऐसे में जिस प्रकार से धान बिक्री को लेकर किसानों को परेशान होना पड़ा था, उसी प्रकार से गेहूं बिक्री में उन्हें समस्याओं का सामना करना पड़ेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


वक्ताओं ने कहा कि टांडा में एक केरोसीन तेल डिपो में घटतौली की शिकायतें लंबे समय से सामने आ रही हैं, लेकिन विभागीय अधिकारी इस तरफ ध्यान नहीं दे रहे हैं। नतीजा यह है कि घटतौली का दौर लगातार जारी है। ग्रामीण क्षेत्रों में तालाब की भूमि पर अवैध कब्जा किया जा रहा है, लेकिन प्रशासन को इसकी कोई सुध नहीं है।

 वक्ताओं ने संबंधित अधिकारियों पर लापरवाही का आरोप लगाते हुए कहा कि यदि शीघ्र ही आवश्यक कदम नहीं उठाया गया, तो बड़ा आंदोलन छेड़ा जाएगा। तय किया गया कि मांगों का निस्तारण होने तक धरना जारी रहेगा।


इस दौरान सिलवंत सिंह, बृजेंद्र वर्मा, केशवराम, मोहम्मद कलीम, रईस, स्वामीनाथ तिवारी, रामजनम, आनंद सिंह, रवींद्र सिंह, बब्लू सिंह, रवि चंदानी, शिवसागर वर्मा, नौशाद आदि मौजूद रहे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed