फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ambedkar Nagar News ›   Workers involved in the virtual program of BJP National President

भाजपा राष्ट्रीय अध्यक्ष के वर्चुअल कार्यक्रम में जुड़े कार्यकर्ता

Sat, 11 Sep 2021 11:15 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Sat, 11 Sep 2021 11:15 PM IST
विज्ञापन
Workers involved in the virtual program of BJP National President
अंबेडकरनगर। भाजपा के बूथ विजय अभियान का आगाज शनिवार को पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा ने वर्चुअल माध्यम से किया। भाजपा जिलाध्यक्ष डॉॅ. मिथिलेश त्रिपाठी अकबरपुर विधानसभा क्षेत्र के बेवाना मंडल के घाघूपुर बूथ पर वर्चुअल रूप से जुड़े।
विज्ञापन

जिलाध्यक्ष ने बताया कि बूथ विजय अभियान में राष्ट्रीय अध्यक्ष ने कहा कि पार्टी के कार्यकर्ता ही हमारी ताकत हैं। उन्होंने बूथ विजय अभियान में लाखों कार्यकर्ताओं के साथ शामिल होने पर आभार प्रकट किया। विश्व के लोकप्रिय नेता पीएम नरेंद्र मोदी व प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ का अभिनंदन करते हुए कहा कि उन्होंने प्रदेश की महान सांस्कृतिक विरासत और अध्यात्मिक समृद्धि को अक्षुण्ण रखते हुए इसके संरक्षण, संवर्धन के लिए अथक प्रयास किया है। यह हमारे लिए गौरव की बात है।
विज्ञापन

कहा कि एक तरफ जहां योगी के नेतृत्व में उत्तर प्रदेश उत्तम प्रदेश बनने की तरफ तेजी से अग्रसर है, वहीं प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व देश जातिवाद, परिवारवाद, वंशवाद और संप्रदायवाद की राजनीति का अंत कर आगे बढ़ रहा है। उन्होंने सपा, बसपा व कांग्रेस पर भी तंज कसा। कहा कि इनकी हकीकत जनता के सामने आ चुकी है। उधर, विधायक टांडा संजू देवी ने खासपुर, आलापुर विधायक अनीता कमल ने मसेना मिर्जापुर, जिला पंचायत अध्यक्ष साधू वर्मा ने हयातगंज में कार्यकर्ताओं के साथ वर्चुअल से जुड़कर राष्ट्रीय अध्यक्ष के विचारों को सुना।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed