फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ambedkar Nagar News ›   Workers get ready for assembly elections

विधानसभा चुनाव की तैयारी में जुटें कार्यकर्ता

Tue, 02 Nov 2021 12:12 AM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Tue, 02 Nov 2021 12:12 AM IST
विज्ञापन
Workers get ready for assembly elections
टांडा। भाजपा युवा मोर्चा के नगर अध्यक्ष मनोज यादव के संयोजन में मंडल कार्यसमिति की बैठक एवं युवा संवाद कार्यक्रम सोमवार को हुआ। छज्जापुर स्थित झारखंडी मंदिर में आयोजित कार्यक्रम के मुख्य अतिथि युवा मोर्चा के क्षेत्रीय मंत्री प्रेम अग्रहरि ने कहा कि केन्द्र व प्रदेश सरकार की उपलब्धियों को लेकर कार्यकर्ता आम जनता के बीच जाएं। टांडा विधायक संजू देवी ने पार्टी पदाधिकारियों से मजबूती के साथ चुनाव की तैयारी में जुटने का आह्वान किया।
विज्ञापन

विशिष्ट अतिथि टांडा विधायक प्रतिनिधि श्यामबाबू गुप्त ने कार्यकर्ताओं से कहा कि केन्द्र व प्रदेश सरकार की नेकनीयत से आम जनता को पूरी पारदर्शिता के साथ सरकारी योजनाओं का लाभ मिला है। पूर्व भाजपा जिलाध्यक्ष कपिलदेव वर्मा ने कहा कि प्रशासन ने मतदाता सूची का प्रकाशन कर दिया है। ऐसे में पार्टी पदाधिकारियों व कार्यकर्ताओं की जिम्मेदारी है कि वह अपने अपने बूथों पर सूची का अवलोकन करें। यदि किसी पात्र युवा, व्यक्ति व महिला मतदाता का नाम सूची में नही है तो उसे जुड़वाएं। कोई नाम गलत दर्ज है तो उस पर आपत्ति दर्ज कराएं। मौके पर भाजपा नेता रामसूरत मौर्य समेत कई कार्यकर्ता मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed