फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ambedkar Nagar News ›   Workers found dead at the site

साइट पर मृत मिला मजदूर

Mon, 07 Sep 2015 11:17 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो/ अंबेडकरनगर
अमर उजाला ब्यूरो/ अंबेडकरनगर Updated Mon, 07 Sep 2015 11:17 PM IST
विज्ञापन
थोड़ी ही देर में घटना स्थल पर ग्रामीण जुट गए। मामले में अब तक कोई प्राथमिकी दर्ज नहीं हो सकी है। पुलिस हत्या से लेकर दुर्घटना तक के सभी पहलुओं पर छानबीन कर रही है।
विज्ञापन


अलीगंज थाना क्षेत्र के ममरेजपुर गांव के पास सोमवार सुबह कुछ लोगों ने रामजी का शव निर्माण कंपनी के कार्यस्थल पर पड़ा देखा। इसकी जानकारी गांव में दी गई।
विज्ञापन


सूचना मिलते ही ग्रामीण मौके पर पहुंच गए। रामजी (32) राष्ट्रीय राजमार्ग निर्माण में जुड़ी कंपनी में बतौर मजदूर काम करता था। गांव के पास काम करने के बावजूद वह घर नहीं जाता था। रविवार को भी वह घर नहीं गया।
विज्ञापन
विज्ञापन


सोमवार सुबह गांव के कुछ लोगों ने देखा कि कंपनी के प्लांट से कुछ दूरी पर रामजी का शव पड़ा है। उसके शरीर पर कई जगह चोट के निशान थे। जानकारी पर सीओ टांडा राघवेन्द्र मिश्र भी मौके पर पहुंचे और ग्रामीणों से पूछताछ की। मृतक की बाइक मौके पर थी। उसकी जेब से रुपये भी मिले।


पुलिस मामले में हत्या से लेकर दुर्घटना तक के पहलुओं पर छानबीन कर रही है। जांच में सामने आया है कि एक दिन पहले किसी मजदूर से उसका झगड़ा हुआ था। एसओ अलीगंज बृजेश मिश्र ने बताया कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही स्थिति और साफ हो सकेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed