{"_id":"617c4355becf7c75ec5b7193","slug":"women-should-raise-their-voice-against-violence-ambedkar-nagar-news-lko6023520122","type":"story","status":"publish","title_hn":"हिंसा के खिलाफ आवाज बुलंद करें महिलाएं","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हिंसा के खिलाफ आवाज बुलंद करें महिलाएं
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
महरुआ। जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के तत्वावधान में शुक्रवार को जनता इंटर कॉलेज महरुआ के राष्ट्रीय सेवा योजना के शिविरार्थियों ने रैली निकाल कर लोगों को जागरूक किया। शिविरार्थियों ने जियो और जीने दो तथा बाल श्रम व महिला उत्पीड़न आदि विषय पर ग्रामीणों को जागरूक करते हुए कहा कि समाज में शांति व्यवस्था को बहाल रखने में हर व्यक्ति का योगदान अहम होता है। ऐसे में सभी को यह सुनिश्चित करना होगा कि उनकी ओर से ऐसी कोई गतिविधि न अपनाई जाए, जिससे समाज में वैमनस्यता का भाव जागृत हो। कहा कि महिलाएं हिंसा के खिलाफ आवाज उठाएं, तभी इस पर रोक लग सकेगी।
जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के तत्वावधान में जागरूकता अभियान लगातार जारी है। इसी क्रम में शुक्रवार को जनता इंटर कॉलेज महरुआ के रासेयो के शिविरार्थियों ने जागरूकता अभियान रैली निकाली। इस दौरान छात्र-छात्राओं ने महिलाओं को उनके अधिकारों व कर्तव्यों के बारे में विस्तार से जानकारी दी। महिलाओं से कहा कि यदि उनके साथ किसी भी प्रकार की कोई हिंसा की जाती है तो वे उसके विरुद्घ मजबूती से आवाज बुलंद करें। क्योंकि कई बार महिलाएं घरेलू हिंसा व उत्पीड़न को लोकलाज बस सहन करती रहती हैं, जिससे वे लगातार हिंसा का शिकार होती रहती हैं।
महिलाओं को इस भावना को समाप्त करना होगा। उन्हें हिंसा के विरुद्घ मजबूती से आवाज उठानी होगी, तभी ऐसे कृत्यों पर रोक लग सकेगी। अभिभावकों से कहा गया कि वे अपने बच्चों को शिक्षा दिलाने पर जोर दें। क्योंकि हर बच्चे को शिक्षा पाने का अधिकार प्राप्त है। कई बार बच्चों को बाल श्रम में लगा दिया जाता है। इससे उनका व्यक्तित्व विकास व उनके भविष्य की सभी संभावनाएं समाप्त हो जाती है। इसलिए बच्चों को पहले शिक्षित करने पर जोर दिया जाए। इस मौके पर प्रधानाचार्य योगेंद्र प्रसाद यादव, कार्यक्रम अधिकारी अरुण कुमार सिंह, सहायक कार्यक्रम अधिकारी विजय कुमार पांडेय, महेंद्र श्रीवास्तव, ऋषभ सिंह, महाबल सिंह आदि मौजूद रहे।