{"_id":"5828a4ad4f1c1b4709b38074","slug":"women-s-mutilated-body-found-on-railway-track","type":"story","status":"publish","title_hn":"रेल ट्रैक पर मिला महिला का क्षत-विक्षत शव","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
रेल ट्रैक पर मिला महिला का क्षत-विक्षत शव
अमर उजाला ब्यूरो/अंबेडकरनगर
Updated Sun, 13 Nov 2016 11:11 PM IST
विज्ञापन
शव
- फोटो : symbolic
अकबरपुर फैजाबाद रेल मार्ग पर अकबरपुर रेलवे स्टेशन के निकट अरिऔना से कुछ दूर स्थित रेल ट्रैक पर रविवार सुबह एक अज्ञात महिला का क्षत विक्षत शव मिलने से हड़कंप मच गया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव की पहचान का प्रयास किया, लेकिन सफलता नहीं मिली।
विज्ञापन
रविवार सुबह अरिऔना के कुछ लोग शौच के लिए रेलवे लाइन की तरफ गए, तो वह एक महिला का क्षतविक्षत शव मिला। इससे उनमें हड़कंप मच गया। देखते ही देखते बड़ी संख्या में ग्रामीण मौके पर एकत्र हो गए। तमाम कोशिशों के बाद भी महिला की पहचान नहीं हो सकी। महिला की उम्र लगभग 35 वर्ष थी।
विज्ञापन
उसने साड़ी पहन रखी थी। इसी बीच सूचना मिलने पर पहुंची पुलिस ने शव की पहचान करने का काफी प्रयास किया, जब सफलता नहीं मिली, तो उसे पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। एसओ रामलखन पटेल ने बताया कि शव की शिनाख्त नहीं हो सकी है।
विज्ञापन