फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ambedkar Nagar News ›   Women policemen honored

महिला पुलिसकर्मियों को किया सम्मानित

Tue, 12 Apr 2022 11:48 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Tue, 12 Apr 2022 11:48 PM IST
विज्ञापन
Women policemen honored
बसखारी (अंबेडकरनगर)। एसपी आलोक प्रियदर्शी मंगलवार को बसखारी थाने के निरीक्षण पर पहुंचे। राजकीय संपति, मालखाना, अभिलेखों की गुणवत्ता, परिसर की साफ सफाई आदि को जांचा। थाना परिसर/बैरक की साफ सफाई बेहतर बनाए रखने को कहा। थाने पर मेस, राजकीय संपति, हिस्ट्रीशीटर की निगरानी, कंप्यूटरीकृत अभिलेखों के संबंध में डाटा की स्थिति, थाने पर मौजूद शस्त्र आदि की जानकारी ली।
विज्ञापन

पुलिस महानिरीक्षक अयोध्या परिक्षेत्र द्वारा दिए गए आदेशों के अनुपालन का निर्देश दिया। महिला हेल्प डेस्क का निरीक्षण कर वहां लगे सीसीटीवी कैमरा, स्पीकर, थाने पर आए हुए आवेदकों की वीडियो रिकार्डिंग आदि को भी जांचा। थाने में जन सामान्य के बैठने एवं स्वच्छ पेयजल व प्रसाधन आदि की उचित व्यवस्था करने के लिए निर्देशित किया। महिला हेल्प डेस्क पर नियुक्त महिला आरक्षियों के उत्कृष्ट कार्य एवं सलामी गारद के उत्कृष्ट प्रदर्शन से प्रसन्न होकर उत्साहवर्धन के लिए एसपी ने उन्हें नकद पुरस्कार से पुरस्कृत किया। मौके पर थानाध्यक्ष श्रीनिवास पांडेय सहित अन्य पुलिसकर्मी मौजूद रहे। (संवाद)
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed