{"_id":"b4888ee1a95c15dfb60e340fc69f8856","slug":"women-performance-against-kotedar-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"कोटेदार के खिलाफ महिलाओं का प्रदर्शन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कोटेदार के खिलाफ महिलाओं का प्रदर्शन
अमर उजाला ब्यूरो/अंबेडकरनगर
Updated Wed, 24 Jun 2015 11:59 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कोटेदार पर मनमानी का आरोप लगाते हुए सैदपुर की महिलाओं व पुरुषों ने कहा कि उनका पूर्व में सूची में नाम था, लेकिन बाद में हटवा दिया गया। इससे उन्हें सार्वजनिक वितरण प्रणाली का लाभ नहीं मिल पा रहा है। महिलाओं ने कहा कि पहले उन्हें सार्वजनिक वितरण प्रणाली का लाभ मिलता था।
वे सभी भूमिहीन है। ऐसे में कोटे से मिलने वाले खाद्यान्न से ही उन सभी का काम चल रहा था। बीते दिनों कोटेदार ने मनमानी कर उन सभी का नाम पात्रता सूची से बाहर करवा दिया। इससे उन्हें अब सार्वजनिक वितरण प्रणाली का लाभ नहीं मिल पा रहा है। नतीजा यह है कि उनके समक्ष आर्थिक संकट खड़ा हो गया है।
इसकी शिकायत कई बार संबंधित अफसरों से करने के बाद भी कोई ठोस कदम नहीं उठाया गया। कहा कि जल्द ही उनकी समस्याओं का निस्तारण नहीं किया गया, तो अनिश्चितकालीन धरना देंगे। उन्होंने समूचे मामले की जांच कराने एवं दोषी कोटेदार के खिलाफ कड़ी कार्रवाई करने की मांग की। मौके पर इरफाना खातून, चंद्रावती, सायरा बानो, खुशतरी बानो, इशारा बानो, तरन्नुम खातून आदि मौजूद रहे।