फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ambedkar Nagar News ›   women died in suspicious circumstances

विवाहिता की संदिग्ध हालात में मौत

Mon, 09 Nov 2015 10:45 PM IST
अबेडकरनगर/अमर उजाला ब्यूरो
अबेडकरनगर/अमर उजाला ब्यूरो Updated Mon, 09 Nov 2015 10:45 PM IST
विज्ञापन
जानकारी के अनुसार रविवार देर शाम गांव निवासिनी अंजू (22) पत्नी त्रिलोकी ने खुद को को कमरे में बंद कर लिया। जब काफी देर तक वह कमरे से बाहर नहीं निकली तो परिवारीजनों को चिंता हुई। खिड़की से लोगों ने जब कमरे में देखा तो सभी सन्न रह गए।
विज्ञापन


गुहार पर परिवार के अन्य सदस्यों के साथ साथ आसपास के ग्रामीण भी मौके पर एकत्र हो गए। इस बीच जानकारी मिलने पर एसओ इब्राहिमपुर दलबल के साथ मौके पर पहुंचे और परिजनों की मदद से दरवाजा तोड़कर अंदर पहुंचे। अंजू के शव को उतरवाकर पंचनामा कर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
विज्ञापन


घटना से परिजनों में रोना पीटना मचा हुआ है। ससुराल पक्ष के अनुसार बीते कुछ दिनों से अंजू किसी बात को लेकर परेशान चल रही थी। इसी के चलते उसने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली है। उधर घटना की जानकारी होते ही आलापुर थाना क्षेत्र स्थित मायके से उसके पिता हरिश्चंद्र अपने पुत्र के साथ मौके पर पहुंचे।
विज्ञापन
विज्ञापन


उन्होंने अपनी पुत्री की हत्या किए जाने एवं उसे आत्महत्या का रूप दिए जाने का आरोप लगाया। उन्होंने हत्या का आरोप लगाते हुए थाने केस दर्ज करने के लिए तहरीर दी। हरिश्चंद्र के मुताबिक विवाह के बाद से ही दहेज के लिए उसकी पुत्री को प्रताड़ित किया जाता था।


लगभग तीन माह पूर्व अंजू मायके चली गई थी। कुछ दिनों पहले ही वह ससुराल गई थी। उन्होंने बताया कि रविवार सुबह अंजू ने उन्हें फोन कर बताया कि दहेज के लिए उसकी ननद व सास ने उसकी पिटाई की है। इसके बाद देर शाम उसकी मौत हो जाने की सूचना मिली। उधर एसओ ने बताया कि तहरीर मिली है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed