फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ambedkar Nagar News ›   women death hange

संदिग्ध दशा में फंदे से लटकता मिला नवविवाहिता का शव

Fri, 13 Sep 2019 11:09 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Fri, 13 Sep 2019 11:09 PM IST
विज्ञापन
women death hange
अंबेडकरनगर। भीटी थाना क्षेत्र के घरवासपुर चौबे गांव में शुक्रवार दोपहर करीब एक नवविवाहिता का शव संदिग्ध परिस्थितियों में फांसी के फंदे पर लटकता मिला। इससे परिवारीजनों में हड़कंप मच गया। सूचना पर भीटी पुलिस मौके पर पहुंचकर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। मायके पक्ष के लोगों ने थाने में तहरीर देकर दहेज के लिए पुत्री की हत्या किए जाने का आरोप लगाया है।
विज्ञापन

थाना क्षेत्र के घरवासपुर चौबे गांव निवासी दुर्गेश की 22 वर्षीय पत्नी ममता का शव घर के एक कमरे में फांसी के फंदे पर संदिग्ध हालत में लटकता मिला। ससुराल पक्ष के मुताबिक दोपहर में भोजन करने के बाद ममता अपने कमरे में चली गई। करीब दो बजे उसे किसी काम के लिए बुलाया गया, तो कमरे से कोई जवाब नहीं मिला। इस पर उसकी सास कमरे में गई तो वहां का नजारा देख सन्न रह गई। सास के अनुसार फांसी के फंदे पर ममता को लटकता देख वह चिल्ला पड़ीं।
विज्ञापन

परिवार में चीख पुकार मच गया। इस पर आसपास के ग्रामीण भी मौके पर पहुंच गए। ससुरालीजनों ने घटना की सूचना मायके पक्ष के लोगों को दी। कुछ देर बाद ही भीटी पुलिस भी मौके पर पहुंच गयी। इसके बाद शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। घटना की जानकारी होने पर सीओ बीके श्रीवास्तव भी मौके पर पहुंचे, और घटनास्थल की जांच पड़ताल की।
विज्ञापन
विज्ञापन

उधर मृतका के पिता ने भीटी थाने में तहरीर देकर दहेज के लिए पुत्री की हत्या का आरोप लगाया है। एसओ मनीष सिंह ने कहा कि शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा जा रहा है। विवाहिता के पिता पहुंच गए हैं, उनकी तहरीर के अनुसार मामले में केस दर्ज किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed