फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ambedkar Nagar News ›   Women came forward to raise their voice against violence

हिंसा के खिलाफ आवाज उठाने को आगे आए महिलाएं

Thu, 14 Oct 2021 11:51 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Thu, 14 Oct 2021 11:51 PM IST
विज्ञापन
Women came forward to raise their voice against violence
बसखारी। जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के तत्वाधान में बाल विकास परियोजना बसखारी में विधिक साक्षरता गोष्ठी का आयोजन हुआ। सीडीपीओ नीरज पांडेय ने महिलाओं को जागरूक करते हुए कहा कि किसी भी तरह की हिंसा का डटकर मुकाबला करते हुए इसके खिलाफ अपनी आवाज बुलंद करने को आगे आना चाहिए। इसके लिए हिंसा का शिकार होने पर नजदीकी पुलिस स्टेशन पर तत्काल शिकायत दर्ज करानी चाहिए। हिंसा के खिलाफ आवाज उठाने से ही इस पर प्रभावी रोक लगाना संभव है।
विज्ञापन

सीडीपीओ ने कहा कि महिलाएं अपने हक व अधिकार को लेकर जागरूक हों। इससे पहले मुख्य सेविकाओं व आंगनाड़ी कार्यकत्रियों ने रैली निकाला। सीडीपीओ ने हरी झंडी दिखाकर रैली को रवाना किया। कार्यकत्रियों ने रैली के माध्यम से महिलाओं को जागरूक किया गया। साथ ही बेटियों को शिक्षित करने पर जोर दिया गया। कहा गया कि शिक्षा एक ऐसी कड़ी, जिसके माध्यम से महिलाएं न सिर्फ स्वयं को सशक्त बना सकती है वरन अपने अधिकारों के बारे में जागरूक हो सकती हैं।
विज्ञापन

महिला अधिकारों को लेकर समाज के प्रत्येक व्यक्ति को भी अपनी भूमिका निभानी होगी। महिलाओं के मान सम्मान एवं उनकी बेहतरी को तय करना होगा। स्वास्थ्य शिक्षा अधिकारी भूपेश कुमार वर्मा द्वारा कन्या भ्रूण हत्या, महिलाओं व कमजोर वर्ग के लोगों को नि: शुल्क विधिक सहायता व सलाह के बारे में जानकारी दी। हेल्प लाइन 1090,112, 102, 1076 के बारे में भी जानकारी प्रदान की गई। इस मौके पर मुख्य सेविका शिवकुमारी वर्मा, वीना ओझा, यासमीन इकबाल तथा यूनीसेफ की फूलमती वर्मा आदि मौजूद रहीं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed