फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ambedkar Nagar News ›   Women become self-reliant by taking advantage of schemes

योजनाओं का लाभ उठाकर स्वावलंबी बनें महिलाएं

Mon, 27 Sep 2021 11:57 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Mon, 27 Sep 2021 11:57 PM IST
विज्ञापन
Women become self-reliant by taking advantage of schemes
अंबेडकरनगर के चनगा प्राथमिक विद्यालय में महिलाओं को जागरूक करतीं पुलिस कर्मी। - फोटो : AMBEDKAR NAGAR
अंबेडकरनगर। मिशन शक्ति फेज थ्री के तहत जिले में पुलिसकर्मियों की ओर से जागरूकता अभियान चलाया जा रहा है। इसमें सरकार की ओर से महिलाओं के हितों को देखते हुए जारी किए गए हेल्पलाइन नंबर के अलावा उन्हें स्वावलंबी बनाने के लिए चलायी जा रहीं योजनाओं के बारे में जानकारी प्रदान की जा रही है। सोमवार को महिला पुलिसकर्मियों की टीम ने चनगा गांव में जागरूकता अभियान चलाया और महिलाओं को योजनाओं के बारे में जानकारी दी। साथ ही महिलाओं से आह्वान किया कि वह सरकार की योजनाओं का लाभ उठाकर स्वावलंबी बनें।
विज्ञापन

एसपी आलोक प्रियदर्शी के विशेष निर्देश पर सोमवार को मिशन शक्ति अभियान की टीम ने गांवों व स्कूलों में पहुंचकर महिलाओं व छात्राओं को जागरूक किया। महरुआ थाने की सिपाही शिखा मिश्रा, सोनाली गंगवार ने चनगा गांव के प्राथमिक विद्यालय में जागरूकता अभियान चलाया। महिलाओं को पुलिस व सरकार से मदद के लिए जारी किए गए हेल्पलाइन नंबर की जानकारी दी। कहा कि यदि महिलाओं को कोई शिकायत दर्ज करानी है तो वह 1090 वीमेन पावर लाइन, महिला हेल्पलाइन नंबर 181, मुख्यमंत्री हेल्पलाइन नंबर 1076 पर फोन कर अपनी समस्या बात सकती हैं।
विज्ञापन

इसके अलावा एंबुलेंस सेवा के लिए 108, पुलिस मदद के लिए 112, बच्चों से संबंधित मदद के लिए 1098 तथा स्वास्थ्य सेवा के लिए 102 पर डायल कर सकती हैं। इसके अलावा सभी थानों व सरकारी कार्यालयों में स्थापित महिला हेल्प डेस्क के बारे में जानकारी दी। कहा कि महिलाएं व बेटियां बेहिचक अपनी शिकायत महिला हेल्प डेस्क पर दर्ज करा सकती हैं। उनकी समस्याओं का समाधान प्रमुखता से किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

साथ ही सरकार द्वारा महिलाओं के हितों के लिए चलायी जा रहीं विभिन्न योजनाओं के बारे में भी जानकारी दी गई। महिलाओं से आह्वान किया कि वह सरकार की योजनाओं का लाभ उठाकर स्वावलंबी बनें। कहा कि महिलाएं अब सभी क्षेत्रों में तेजी से आगे बढ़ रही हैं। ऐसे में उन्हें झिझक छोड़कर आगे जाने की जरूरत है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed