फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ambedkar Nagar News ›   Women and daughters should talk openly about health

स्वास्थ्य को लेकर महिलाएं व बेटियां करें खुलकर बात

Thu, 09 Jun 2022 10:57 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Thu, 09 Jun 2022 10:57 PM IST
विज्ञापन
Women and daughters should talk openly about health
अंबेडकरनगर के सुंदरलाल रामा कॉलेज ऑफ नर्सिंग में अमर उजाला द्वारा आयोजित अपराजिता कार्यक्रम मे? - फोटो : AMBEDKAR NAGAR
अंबेडकरनगर। अमर उजाला अपराजिता 100 मिलियन स्माइल्स मुहिम के तहत गुरुवार को अकबरपुर नगर के बसखारी रोड स्थित सुंदरलाल रामा कॉलेज ऑफ नर्सिंग राहुलनगर में स्वास्थ्य जागरूकता शिविर का आयोजन हुआ। मुख्य अतिथि अपर मुख्य चिकित्साधिकारी डॉ. संजय वर्मा ने कहा कि महिलाओं व बेटियों को अपने स्वास्थ्य को लेकर खुलकर बात करने व दूसरों को भी इसके प्रति जागरूक करने की जरूरत है।
विज्ञापन

अमर उजाला की यह मुहिम महिलाओं को जागरूक करने में मील का पत्थर साबित होगी। छात्राओं से इस मुहिम को और प्रभावी बनाने के लिए सहयोग करने का आह्वान किया। विशिष्ट अतिथि डॉ. सुल्तान अहमद व डॉ. सर्वेश ने तंबाकू सेवन से होने वाले नुकसान के बारे में विस्तार से जानकारियां दीं।
विज्ञापन

कहा कि तंबाकू सेवन प्रत्येक नागरिक के लिए धीमा जहर है। इसका खामियाजा न सिर्फ सेवन करने वाले को बल्कि समूचे परिवार को भुगतना पड़ता है। ऐसे में जरूरत है कि सभी को इसके प्रति जागरूक किया जाए। इसके अलावा टीकाकरण के महत्व के बारे में भी जानकारियां दी।
विज्ञापन
विज्ञापन

बालिकाओं में होने वाली एनीमिया बीमारी के बारे में भी जानकारियां दी गईं। सामाजिक कार्यकत्री डॉ. वंदना यादव ने भी बेटियों को स्वास्थ्य के प्रति सजग रहने की सलाह दी। कहा कि छोटी छोटी बीमारियां लापरवाही की वजह से मुसीबत का बड़ा कारण बन जाती हैं। ऐसे में जरूरत है कि बीमारी को कभी नजरअंदाज न करें। कार्यक्रम में मौजूद लोगों ने एक दूसरे को स्वास्थ्य के प्रति जागरूक करने का संकल्प भी दोहराया। मौके पर प्राचार्य सुधीष कुमार, मानसी, अनिकेत, अंजलि व आशुतोष आदि मौजूद रहे।
दूसरों को भी करूंगी जागरूक
आम नागरिकों में जागरूकता लाने के लिए अमर उजाला द्वारा चलायी जा रही अपराजिता मुहिम सराहनीय है। इससे प्रेरित होकर मैं भी दूसरों को जागरूक करने का काम करूंगी।
-साक्षी वर्मा
प्राथमिकता में हो स्वास्थ्य कार्यक्रम
बेहतर स्वास्थ्य सभी की प्राथमिकता में होनी चाहिए। सरकार को भी इस पर विशेष ध्यान देना चाहिए। नागरिक स्वस्थ होंगे तभी वह अपना शत प्रतिशत योगदान समाज व देश के निर्माण में दे सकेंगे।
-खुशबू सिंह
जन जागरूकता की है जरूरत
स्वास्थ्य के प्रति जन जागरूकता लाने की जरूरत है। जागरूकता से ही आम नागरिकों को कई तरह की बीमारियों से बचाया जा सकेगा। अमर उजाला का यह प्रयास काफी सराहनीय है।
-अंशिका
स्वास्थ्य सुविधा की तय हो जिम्मेदारी
स्वास्थ्य सुविधाएं सभी नागरिकों को मिलें, इसकी जिम्मेदारी तय होनी चाहिए। आम नागरिकों को जागरूक करने के साथ ही उन्हें बेहतर स्वास्थ्य सुविधाओं का लाभ दिया जाना चाहिए।
-काजल
नशाखोरी के प्रति जागरूकता जरूरी
नशाखोरी की लत युवाओं के स्वास्थ्य पर गलत प्रभाव डाल रही है। इससे समाज का माहौल भी खराब हो रहा है। ऐसे में जरूरी है कि मादक पदार्थों की बिक्री पर रोक लगाते हुए नागरिकों को इसके प्रति जागरूक किया जाए।
-सिंधुजा
जन जागरूकता से दूर होगी समस्या
अपराजिता मुहिम नागरिकों को जागरूक करने के लिए सराहनीय प्रयास कर रही है। सभी संस्थाओं को इसी तरह अपनी जिम्मेदारी का निर्वहन करना चाहिए। जन जागरूकता से ही समाज की समस्याओं व बुराइयों को दूर किया जा सकता है।
-प्रियंका
चुनौती बनता जा रहा स्वास्थ्य
मौजूदा परिवेश में आम नागरिकों के लिए बेहतर स्वास्थ्य चुनौती बनता जा रहा है। ऐसे में जरूरत है कि सरकारी स्तर के साथ साथ समाज के लोगों द्वारा भी इस पर सकारात्मक काम किया जाए।
-इमरान बानो
स्वच्छता पर देना होगा ध्यान
जागरूकता व स्वच्छता अपनाकर हम कई तरह की बीमारियों से निजात पा सकते हैं। जरूरत है कि आम नागरिकों को भी इसके लिए प्रेरित किया जाए। इसमें हम सभी को भी अपनी जिम्मेदारी निभानी होगी।
-आशू
समस्याओं पर करें खुलकर बात
खासकर महिलाओं को अपने स्वास्थ्य समस्याओं को लेकर खुलकर बात करने की जरूरत है। कई बार इसमें की जाने वाली हीलाहवाली जानलेवा साबित हो जाती है। ऐसे में महिलाओं को अधिक जागरूक करने की जरूरत है।

-इरम परवीन
आयेगा सकारात्मक परिवर्तन
अमर उजाला का यह प्रयास आने वाले दिनों में नागरिकों के बीच एक सकारात्मक परिवर्तन लाएगा। समाज से जुड़े अलग अलग मुद्दों पर अपराजिता मुहिम के तहत आयोजित हो रहे यह कार्यक्रम काफी उपयोगी हैं।
-तनु
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed