फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ambedkar Nagar News ›   Women and daughters made aware

महिलाओं व बेटियों को किया जागरूक

Tue, 21 Jun 2022 12:07 AM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Tue, 21 Jun 2022 12:07 AM IST
विज्ञापन
Women and daughters made aware
अंबेडकरनगर। विभिन्न थानों की एंटी रोमियो टीम ने सोमवार को मिशन शक्ति अभियान के तहत महिलाओं व बेटियों को जागरूक किया। चौराहों, बाजारों व दुकानों पर महिलाओं और बालिकाओं को उनके हक व अधिकारों के बारे में जानकारी दी गई।
विज्ञापन

इस दौरान एंटी रोमियो टीम ने कहा कि महिलाएं बगैर किसी भय के आगे बढ़ें। उनका मजबूत धैर्य ही उन्हें आगे बढ़ने के लिए प्रेरित करेगा। कहा कि महिलाओं के लिए सरकार ने विभिन्न योजनाएं संचालित की हैं, जिनका लाभ महिलाओं व बेटियों को मिल रहा है। कहा कि बेटियों व महिलाओं की सुरक्षा को लेकर पुलिस पूरी तरह से चौकन्नी है। महिलाओं की समस्याओं का निस्तारण तेजी से हो रहा है।
विज्ञापन

कहा कि वह अन्याय को कतई बर्दाश्त न करें। यदि कोई किसी तरह से प्रताड़ित करता है तो अपने नजदीकी पुलिस स्टेशन में उसकी शिकायत दर्ज करायें। महिलाएं अपनी शिकायत थानों पर स्थापित महिला हेल्प डेस्क पर भी कर सकती हैं। कहा कि सभी समस्याओं का त्वरित निस्तारण कराने पर जोर दिया जाता है। जिससे महिलाओं को बार-बार थाने का चक्कर न लगाना पड़े।
विज्ञापन
विज्ञापन

महिलाओं व बालिकाओं को हेल्पलाइन नंबरों डायल 112, 1090 आदि की जानकारी देने के साथ उसकी उपयोगिता के बारे में जानकारी दी गई। यह अभियान अकबरपुर, आलापुर, बेवाना, अहिरौली, इब्राहिमपुर समेत अन्य थाना क्षेत्रों में एंटी रोमियो टीम की ओर से चलाया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed