फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ambedkar Nagar News ›   Woman's body found hanging in suspicious circumstances

Ambedkar Nagar News: संदिग्ध हालात में फंदे पर लटका मिला महिला का शव

Mon, 27 Mar 2023 12:11 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अम्बेडकरनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, अम्बेडकरनगर Updated Mon, 27 Mar 2023 12:11 AM IST
विज्ञापन
Woman's body found hanging in suspicious circumstances
जहांगीरगंज (अंबेडकरनगर)। रात में पति से विवाद के बाद मखदूमपुर निवासी महिला का शव रविवार सुबह संदिग्ध हालात में फंदे पर लटकता मिला। घटना से परिजनों में कोहराम मच गया। पुलिस शव पोस्टमार्टम के लिए भेज छानबीन में जुट गई है।
विज्ञापन




मखदूमपुर निवासी राकेश निषाद मजदूरी करता है। बताया जाता है कि वह शनिवार को शराब के नशे में घर पहुंचा। भोजन को लेकर पत्नी संगीता से नोकझोंक होने लगी। काफी देर तक विवाद चलता रहा। इसके बाद संगीता बच्चों के साथ सोने चली गई। उसकी पुत्री शीतल चार वर्ष, पुत्र अमृत तीन वर्ष व दूसरा पुत्र आदर्श डेढ़ वर्ष का है।
विज्ञापन




रविवार सुबह संगीता का शव छप्परनुमा घर में रस्सी के सहारे लटकता मिला। कुछ ही देर में बड़ी संख्या में ग्रामीण मौके पर पहुंच गए। सूचना पर जहांगीरगंज पुलिस टीम भी मौके पर पहुंची। थाना क्षेत्र के रुकचनपुर निवासी संगीता के पिता सुरेश कुमार भी मौके पर पहुंचे। उन्होंने हत्या कर शव फंदे पर लटकाए जाने का आरोप लगाया।
विज्ञापन
विज्ञापन




थानाध्यक्ष विजय प्रताप तिवारी ने बताया कि प्रथम दृष्टया मामला आत्महत्या का प्रतीत हो रहा है। छानबीन की जा रही है। मृतका के पिता की तरफ से तहरीर मिलते ही उसके अनुरूप केस दर्ज होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed