फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ambedkar Nagar News ›   woman wounded by spears

महिला को बल्लम मार जख्मी किया

Fri, 26 Jun 2015 11:27 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो/ अंबेडकरनगर
अमर उजाला ब्यूरो/ अंबेडकरनगर Updated Fri, 26 Jun 2015 11:27 PM IST
विज्ञापन

महिला की हालत गंभीर बताई जाती है। मामले में महरुआ पुलिस की लापरवाही भी उजागर हुई है। महिला ने तीन दिन पूर्व थाने में प्रार्थना पत्र देकर विपक्षियों से अपनी जान का खतरा बताया था, लेकिन पुलिस मामले में कार्रवाई करने की बजाए उसे टरका दिया था।

विज्ञापन


जानकारी के अनुसार महरुआ थाना क्षेत्र के मीरपुर मंशा गांव निवासिनी मधु पत्नी ओमप्रकाश का गांव के कुछ लोगों से भूमि विवाद है। मधु के मुताबिक उसे वर्षों पूर्व कुछ भूमि पट्टे के रूप में मिली है। गांव के कुछ लोग भूमि को हड़पना चाहते हैं। वह इसका विरोध करती है। बीते दिनों विपक्षियों ने उसे जान से मारने की धमकी दी थी।
विज्ञापन


इस पर महिला ने महरुआ पुलिस को एक शिकायती पत्र दिया था पर पुलिस ने इस मामले को भी नजरअंदाज कर दिया। पुलिस की उदासीनता देख विपक्षियों के हौसले और बढ़ गए। शुक्रवार को भूमि विवाद को लेकर ही विपक्षी मधु पर हमला कर दिया। बल्लम से कई वार कर उसे बुरी तरह जख्मी कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन


उसे जिला चिकित्सालय पहुंचाया। उसकी हालत गंभीर बनी हुई है। महिला ने घटना की लिखित तहरीर थाने में दे दी है। उधर एसओ राजदेव मिश्र ने बताया कि घटना की जानकारी है। मेडिकल रिपोर्ट आने के बाद प्राथमिकी दर्ज कर ली जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed