फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ambedkar Nagar News ›   Woman sitting on the bike crushed by private bus

निजी बस ने बाइक सवार महिला को रौंदा

Tue, 20 Dec 2016 11:51 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो/अंबेडकरनगर
अमर उजाला ब्यूरो/अंबेडकरनगर Updated Tue, 20 Dec 2016 11:51 PM IST
विज्ञापन
Woman sitting on the bike crushed by private bus
हीरापुर बाजार में मार्ग दुर्घटना में महिला की मौत के बाद सड़क जाम करते ग्रामीण। - फोटो : अमर उजाला

हंसवर से अकबरपुर जा रही तेज रफ्तार निजी बस ने मंगलवार पूर्वाह्न बाइक सवार महिला को रौंद दिया। इससे उसकी घटनास्थल पर ही मौत हो गई। घटना से मौके पर अफरा-तफरी मच गई। आसपास के लोग जब तक पहुंचते, चालक बस लेकर भाग निकला। इस बीच घटना से नाराज ग्रामीणों ने हीरापुर बाजार बंद करा रामपुर बेनीपुर गांव के निकट सड़क पर शव रखकर टांडा-बसखारी मार्ग जाम कर दिया।

विज्ञापन


सूचना पर पहुंची पुलिस ने कार्रवाई का आश्वासन दे दो घंटे तक चला जाम समाप्त कराया। अज्ञात के विरुद्ध केस दर्ज कर पुलिस ने छानबीन शुरू कर दी। थाना क्षेत्र हंसवर अंतर्गत मुंडेरा गांव निवासी रामस्वरूप अपनी बीमार पत्नी माया देवी (50) के इलाज को बाइक से टांडा जा रहा था।
विज्ञापन


बताया जाता है कि जब वह टांडा-बसखारी मार्ग स्थित रामपुर बेनीपुर गांव के निकट पहुंचा तो इसी बीच पीछे से आ रही तेज रफ्तार निजी बस ने बाइक को जोरदार टक्कर मार दी। इससे पीछे बैठी महिला सड़क पर गिर पड़ी जिससे बस का पिछला पहिया उसके ऊपर से गुजर गया। महिला की घटनास्थल पर ही मौत हो गई जबकि रामस्वरूप बाल-बाल बच गया।
विज्ञापन
विज्ञापन


घटना से मौके पर अफरा-तफरी मच गई। जब तक इर्दगिर्द मौजूद लोग घटनास्थल पर पहुंचते, चालक बस लेकर भाग निकला। घटना से नाराज ग्रामीणों ने निकट के हीरापुर बाजार में दुकानें बंद करा दी। साथ ही बीच सड़क पर शव रखकर टांडा-बसखारी मार्ग जाम कर दिया।


नाराज ग्रामीण आरोपी बस चालक के विरुद्ध केस दर्ज कर उसकी गिरफ्तारी व पीड़ित परिवार को 20 लाख का मुआवजा दिलाने की मांग करने लगे। इस बीच कोतवाल टांडा वकील सिंह यादव व एसओ हंसवर ज्ञानेंद्र सिंह दलबल के साथ पहुंच गए। उन्होंने कार्रवाई का आश्वासन देकर लगभग दो घंटे तक चला जाम समाप्त कराया। बाद में शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। एसओ हंसवर ने बताया कि महिला के पति की तहरीर पर अज्ञात के विरुद्ध केस दर्ज कर छानबीन की जा रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed