फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ambedkar Nagar News ›   Woman's condition deteriorated in hospital, death

निजी अस्पताल में बिगड़ी महिला की हालत, मौत

Sun, 03 Apr 2016 12:21 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो/अंबेडकरनगर
अमर उजाला ब्यूरो/अंबेडकरनगर Updated Sun, 03 Apr 2016 12:21 AM IST
विज्ञापन
Woman's condition deteriorated in hospital, death
अस्पताल - फोटो : demo pic

निजी चिकित्सालय में इलाज के दौरान शनिवार को एक महिला की हालत गंभीर हो गई। उसे इलाज के लिए सरकारी अस्पताल ले जाते समय महिला ने दम तोड़ दिया। परिवारीजन फिलहाल शव लेकर घर चले गए। उधर, दो दिन पहले एक और निजी चिकित्सालय में इलाज के दौरान महिला की मौत होने की खबर है। दोनों प्रकरण में फिलहाल प्रशासन से कोई शिकायत नहीं की गई है।

विज्ञापन


 जलालपुर प्रतिनिधि के अनुसार भरौली बड़ागांव निवासी रामकुशल की 34 वर्षीय पत्नी उमा देवी को शनिवार को जलालपुर थाना क्षेत्र के एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया। वहां उसका ऑपरेशन होना था। बताया जाता है कि ट्यूमर के ऑपरेशन के दौरान ही महिला की तबियत बिगड़ गई। इसके बाद आननफानन में संबंधित चिकित्सक ने महिला को किसी बड़े अस्पताल ले जाने को कहा।
विज्ञापन


परिवारीजन महिला को टांडा के निकट स्थित राजकीय मेडिकल कॉलेज ले जाने के लिए निकले लेकिन रास्ते में ही उसने दम तोड़ दिया। घटना से परिवारीजनों में रोना-पिटना मचा हुआ है। कहीं किसी प्रकार की शिकायत करने की बजाए परिवारीजन फिलहाल शव लेकर घर चले गए हैं। माना जा रहा है कि रविवार या फिर सोमवार को प्रकरण की शिकायत की जा सकती है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


उधर, रामनगर विकास खंड क्षेत्र के एक निजी अस्पताल में दो दिन पहले इलाज के दौरान एक महिला मरीज की मौत होने की खबर है। बताया जाता है कि सरबरी नाम की महिला यहां भी ऑपरेशन के लिए भर्ती हुई थी लेकिन इलाज में बरती गई लापरवाही से उसकी मौत हो गई।


उधर, प्रभारी सीएमओ डॉ. जी चंद्रा ने कहा कि उनके पास ऐसी कोई जानकारी नहीं आई है। कुछ लोगों ने घटना के बारे में पूछा जरूर है लेकिन कोई पीड़ित सामने नहीं   आया है। शिकायत मिली तो संज्ञान लिया जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed