फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ambedkar Nagar News ›   Woman's body found hanging on a noose

फंदे पर लटका मिला महिला का शव

Tue, 05 Oct 2021 11:24 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Tue, 05 Oct 2021 11:24 PM IST
विज्ञापन
Woman's body found hanging on a noose
महरुआ। थाना क्षेत्र के प्राणनाथपुर गांव में एक महिला का शव संदिग्ध हालात में घर में फांसी के फंदे पर लटका मिला। इससे क्षेत्र में सनसनी फैल गई। महरुआ पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
विज्ञापन

महरुआ थाना क्षेत्र के प्राणनाथपुर गांव में मंगलवार को सुबह उस समय हड़कंप मच गया, जब ग्रामीणों को पता चला कि कमलेश कुमार की पत्नी सुनीता (30) का शव घर में फांसी के फंदे पर लटक रहा है। जानकारी होते ही बड़ी संख्या में ग्रामीण मौके पर पहुंच गए। सूचना मिलने पर महरुआ पुलिस गांव पहुंची। बताया जाता है कि महिला का पति कमलेश नासिक में रहकर नौकरी करता है। घर पर उसकी पत्नी सुनीता के अलावा मां व दो छोटे बच्चे आयुष व अंकुश रहते थे। प्रतिदिन की तरह सोमवार रात भी भोजन करने के बाद सभी सदस्य सो गए। सुबह 7 वर्षीय पुत्र अंकुश उठने के बाद मां को खोजने लगा। इसके बाद वह एक कमरे में गया तो देखा कि उसकी मां फंदे से लटक रही है। इस पर उसने इसकी सूचना अपनी दादी को दी।
विज्ञापन

प्रत्यक्षदर्शियों की मानें तो घटना संदिग्ध है। सुनीता का जिस स्थान पर फांसी के फंदे से शव लटका मिला है, वहां चारपाई खड़ी है। ऐसे में यदि कोई फांसी के फंदे पर लटकेगा तो उसकी छटपटाहट से चारपाई क्यों नही गिरी। इतना ही नहीं सुनीता के पैरों के नीचे अनाज रखी बोरी भी है। जिस पर उसका पैर टिका हुआ था। फिलहाल परिजनों ने अभी मामले में कोई तहरीर नहीं दी है। एसओ विवेक वर्मा ने बताया कि मौत के सही कारणों का पता पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद चल सकेगा। मामले में पुलिस जांच कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed