फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ambedkar Nagar News ›   Woman raped in the name of exorcism, case registered

Ambedkar Nagar News: झाड़फूंक के नाम पर महिला से दुष्कर्म, केस दर्ज

Sun, 24 Aug 2025 10:09 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अम्बेडकरनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, अम्बेडकरनगर Updated Sun, 24 Aug 2025 10:09 PM IST
विज्ञापन
Woman raped in the name of exorcism, case registered
बसखारी (अंबेडकरनगर)। बसखारी क्षेत्र के कोतुपुर गांव में 55 वर्षीय बीमार महिला से झाड़फूंक के नाम पर दुष्कर्म करने का मामला सामने आया है। पूरे मामले का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। जानकारी लगते ही पुलिस ने पीड़ित महिला की शिकायत पर आरोपी बाबा के खिलाफ दुष्कर्म के आरोप में मुकदमा दर्ज कर जेल भेज दिया है।
विज्ञापन

बसखारी क्षेत्र के कोतूपुर गांव का रामदयाल निषाद झाड़फूंक के नाम पर लोगों को बरगलाता है। बताया जाता है कि सम्मनपुर थाना क्षेत्र की 55 वर्षीय महिला बीमार होने के चलते ढोंगी बाबा के पास पहुंची थी। ढोंगी ने महिला को ठीक करने का भरोसा दिया और झाड़फूंक के लिए महिला को अपने घर रात में बुलाया। झाड़फूंक के नाम पर ढोंगी ने महिला के साथ अश्लील हरकतें व दुष्कर्म किया। इस बीच किसी ने घटना का पूरा वीडियो बना लिया और सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया। आपत्तिजनक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होते ही पूरे क्षेत्र में ढोंगी के खिलाफ आक्रोश पनपने लगा। पुलिस ने वीडियो का संज्ञान लेकर पीड़ित महिला की तलाश की और आरोपी रामदयाल निषाद के खिलाफ प्रार्थना पत्र लिया। थानाध्यक्ष सुनील कुमार पांडेय ने बताया कि आरोपी बाबा के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर पीड़िता को मेडिकल परीक्षण के लिए भेज दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed