{"_id":"5831ecb64f1c1bb404b39cac","slug":"woman-njured-by-train-dead","type":"story","status":"publish","title_hn":"ट्रेन के धक्के से घायल महिला की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
ट्रेन के धक्के से घायल महिला की मौत
अमर उजाला ब्यूरो/अंबेडकरनगर
Updated Mon, 21 Nov 2016 12:04 AM IST
विज्ञापन
स्थानीय कटेहरी रेलवे स्टेशन के निकट रविवार शाम रेल पटरी पर महिला का शव मिलने से हड़कंप मच गया। कुछ प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि महिला की मौत ट्रेन से कटने की वजह से हुई है। माना जा रहा है कि महिला ने ट्रेन के सामने कूदकर जान दी है। घटना के बाद बड़ी तादाद में स्थानीय लोग मौके पर एकत्र हो गए।
विज्ञापन
महिला की पहचान का प्रयास हुआ लेकिन सफलता नहीं मिली। इसी बीच सूचना मिलने पर अहिरौली पुलिस भी मौके पर पहुंची। थानाध्यक्ष मनोज पंत ने भी स्थानीय लोगों से महिला की पहचान का प्रयास कराया लेकिन निराशा ही हाथ लगी। एसओ ने बताया कि महिला की शिनाख्त व घटना के बारे में आवश्यक छानबीन की जा रही है।
विज्ञापन