{"_id":"726235fa935ba87d06f3a748ec51089e","slug":"woman-injured-in-assault-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"मारपीट में महिला घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मारपीट में महिला घायल
अमर उजाला ब्यूरो/ अंबेडकरनगर
Updated Sun, 05 Jul 2015 11:20 PM IST
विज्ञापन
रविवार की घटना से दो दिन पूर्व भी महिला को मारापीटा गया था, जिसकी शिकायत पीड़ित महिला शमां परवीन पत्नी गुलाम हैदर निवासी नेहरुनगर ने आरोपियों के विरुद्ध तहरीर दी थी, लेकिन पुलिस ने मामले में कोई कार्रवाई नहीं की। रविवार की सुबह बच्चों के विवाद को लेकर परिवार के सदस्यों में लाठी डंडे चल गए।
विज्ञापन
इसमें कई लोग चोटिल हुए हैं। वहीं महिला शमां परवीन को गंभीर चोटें आयी हैं। पुलिस ने ताज मोहम्मद पुत्र मुख्तार की तहरीर पर लकुआ, सोनू, अब्दुल्लाह तथा अखलाक पुत्र यूनुस की तहरीर पर ताज मोहम्मद, व उसकी पत्नी तथा दो पुत्रियों के विरुद्ध मारपीट का मामला दर्ज किया है।
विज्ञापन