फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ambedkar Nagar News ›   Woman dies in truck collision

ट्रक की टक्कर से महिला की मौत

Sun, 05 Jun 2022 11:48 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Sun, 05 Jun 2022 11:48 PM IST
विज्ञापन
Woman dies in truck collision
अंबेडकरनगर। जिले में अलग-अलग स्थानों पर हुए सड़क हादसों में एक महिला की मौत हो गई, वहीं चार लोग घायल हो गए। सभी घायलों को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां से एक को जिला अस्पताल अयोध्या रेफर कर दिया गया।
विज्ञापन

कटका थाना क्षेत्र के फुलवरिया गांव निवासी भुनगा देवी (55) रविवार को जहांगीरगंज थाना क्षेत्र की कटघर बाजार में सड़क पार कर रही थीं। इसी बीच उधर से गुजर रहे तेज रफ्तार ट्रक ने उन्हें रौंद दिया, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गईं। हादसे के बाद चालक वाहन लेकर भागने लगा। हालांकि ग्रामीणों ने दौड़ाकर चालक को पकड़ लिया। घायल महिला को पीएचसी रामनगर ले जाया गया, जहां चिकित्सकों ने मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया, जबकि चालक व ट्रक को अभिरक्षा में ले लिया।
विज्ञापन

पड़ोसी जनपद आजमगढ़ के अतरौलिया निवासी नईम (42) रविवार को बाइक से बसखारी जाते समय बाजार के निकट ट्रैक्टर-ट्रॉली की टक्कर लगने से घायल हो गया। जिला अस्पताल में प्राथमिक उपचार के बाद उसे जिला अस्पताल अयोध्या रेफर कर दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

अहिरौली निवासी सुरेश कुमार (36) बाइक से अकबरपुर जाते समय नगर के पास बाइक की टक्कर लगने से जख्मी हो गया। मालीपुर निवासी राधा देवी (55) रविवार को सड़क पार करने के दौरान बाइक की टक्कर लगने से घायल हो गईं। टांडा कोतवाली क्षेत्र के मुबारकपुर निवासी राममिलन (36) शनिवार देर शाम बाइक से अकबरपुर से घर जाते समय नगर के निकट जीप की टक्कर लगने से घायल हो गया। सभी घायलों को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। बताया जाता है कि हादसे के शिकार हुए बाइक सवारों ने हेलमेट नहीं लगाया था।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed