{"_id":"61d1ed1509dbea41867dce18","slug":"woman-dies-in-jeep-collision-ambedkar-nagar-news-lko6116911176","type":"story","status":"publish","title_hn":"जीप की टक्कर से महिला की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जीप की टक्कर से महिला की मौत
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अंबेडकरनगर। अकबरपुर कोतवाली क्षेत्र में अन्नावां चितौना गांव के निकट रविवार को सड़क पार कर रही महिला को तेज रफ्तार जीप ने रौंद दिया, जिससे उसकी मौत हो गई। पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
अकबरपुर कोतवाली क्षेत्र के मूसेपुर गिरंट गांव निवासी वंशा देवी (55) रविवार को दोपहर अन्नावां चितौना गांव के निकट सड़क पार कर रही थी। बताया जाता है कि इसी बीच उधर से गुजर रही तेज रफ्तार जीप ने उसे रौंद दिया, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गई। हादसे से लोगों में हड़कंप मच गया।
जब तक आसपास के लोग मौके पर पहुंचे, तब तक चालक वाहन लेकर भाग गया। गंभीर रूप से घायल महिला को जिला अस्पताल ले जाया गया, जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। हादसे में महिला की मौत होने से परिवारीजनों में कोहराम मच गया।