फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ambedkar Nagar News ›   Wire broken by strong wind, power supply stalled

अम्बेडकरनगर: तेज हवा से टूट् तार, बिजली आपूर्ति ठप

Mon, 13 Feb 2023 12:13 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अम्बेडकरनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, अम्बेडकरनगर Updated Mon, 13 Feb 2023 12:13 AM IST
विज्ञापन
Wire broken by strong wind, power supply stalled
अंबेडकरनगर। अचानक चली तेज पछुआ हवा ने रविवार को बिजली आपूर्ति व्यवस्था को पूरी तरह बेपटरी कर दिया। दोपहर में लगभग आधे घंटे तक चली हवा से अकबरपुर समेत अन्य क्षेत्रों में आपूर्ति बाधित हो गई।
विज्ञापन





कहीं जर्जर तार टूट गए तो कहीं अन्य गड़बड़ी हो गई। अकबरपुर नगर में तो आपूर्ति बहाल कर दी गई लेकिन ज्यादातर ग्रामीण क्षेत्रों में देर शाम तक गड़बड़ी दूर नहीं की जा सकी थी। इससे लगभग तीन लाख की आबादी प्रभावित हुई।
विज्ञापन





रविवार सुबह से ही पछुआ हवा चलने का सिलसिला शुरू हो गया। दोपहर में अचानक तीव्र गति से हवा चलने लगी। लगभग आधे घंटे तक यह दौर चलता रहा। इससे बिजली आपूर्ति व्यवस्था पूरी तरह बेपटरी हो गई। कहीं पेड़ की डाल गिरने से तार टूट गए तो कहीं अन्य गड़बड़ी हो गई।
विज्ञापन
विज्ञापन





अकबरपुर विद्युत उपकेंद्र से जुड़े मीरानपुर, मुरादाबाद, अहिराना, पेवाड़ा, शहजादपुर, पंडाटोला, सब्जी मंडी, पटेलनगर की बिजली आपूर्ति ठप हो गई। इसके अलावा टाउन फीडर से जुड़े सिझौली, कटरिया, बदलपुर, मीरपुर शेखपुर, अंधियरवा, गौरा के अलावा अशरफपुर बरवां उपकेंद्र के अशरफपुर बरवां फीडर से जुड़े मरथुआ सरैया, भरथुआ, आनंदनगर, बट्टूगढ़ समेत कई अन्य क्षेत्रों की बिजली आपूर्ति ठप हो गई।




इसी प्रकार भीटी, जलालपुर, टांडा, आलापुर समेत कई अन्य क्षेत्रों में भी विभिन्न गड़बडिय़ों के चलते बिजली आपूर्ति ठप हो गई। इससे लगभग तीन लाख की आबादी प्रभावित हुई।




उधर अधिशाषी अभियंता विद्युत बीके मिश्र ने बताया कि तेज पछुआ हवा चलने से कुछ गड़बडिय़ां हुई थीं। इससे आपूर्ति बाधित हुई थी। देर शाम तक गड़बड़ी दूर कर आपूर्ति बहाल कर दी गई।







वैसे तो सुबह से ही पछुआ हवा चल रही थी। दोपहर में अचानक तेज हवा चलने लगी। इससे प्रमुख सड़कों व बाजारों में धूल के गुबार उड़ने लगे। चारों तरफ धूल ही धूल दिख रही थी। इससे बचने के लोग दुकानों में घुस गए। जितनी देर तक तेज हवा चलती रही, उतनी देर तक लोग घरों में ही दुबके रहे। सड़कों पर धूल का गुबार होने से आवागमन पर भी प्रतिकूल प्रभाव पड़ा। वाहन रेंगकर चलने को मजबूर हुए। लगभग आधे घंटे तक इसी प्रकार का माहौल रहा। इसके बाद शाम तक हवा तो चलती रही लेकिन ज्यादा तेज नहीं थी।







मिर्जापुर के राममुख ने कहा कि जिस तरह रविवार को तेज पछुआ हवा चली है, उसने मुश्किलें बढ़ा दी हैं। तेज हवा से सरसों के फूल झड़ने लगे हैं। यदि तेज हवा का दौर इसी प्रकार आगे चला तो पूरी तरह से फूल झड़ जाएंगे जिसका सीधा प्रभाव उपज पर पड़ेगा। इससे व्यापक आर्थिक नुकसान होगा।









बरधाभिउरा निवासी अमरजीत वर्मा ने कहा कि तेज पछुआ हवा से सरसों को तो नुकसान हो ही रहा है, गेहूं पर भी इसका प्रतिकूल प्रभाव पड़ सकता है। गेहूं के जो पौधे बड़े हो गए हैं, उनके धराशायी होने की आशंका है। इसके अलावा जिसने सिंचाई की है, उनकी फसल को भी नुकसान हो सकता है। फरवरी में ऐसी तेज हवा पहली बार देखने को मिली है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed