फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ambedkar Nagar News ›   Will protest till the problems are not resolved

समस्याओं का निस्तारण न होने तक देंगे धरना

Sat, 22 Jan 2022 11:33 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Sat, 22 Jan 2022 11:33 PM IST
विज्ञापन
Will protest till the problems are not resolved
अंबेेडकरनगर। किसानों की समस्याओं को लेकर शनिवार को भी भारतीय किसान यूनियन अराजनीतिक कार्यकर्ता सुलेमपुर बाग में धरने पर डटे रहे। उन्होंने कहा कि चाहे जितना मौसम खराब हो जाए, उनके हौसले बुलंद ही रहेंगे। जब तक किसानों की समस्याएं दूर नहीं हो जाएंगी, तब तक धरना जारी रहेगा।
विज्ञापन

किसानों की विभिन्न समस्याओं को लेकर भारतीय किसान यूनियन अराजनीतिक कार्यकर्ता सुलेमपुर बाग में अनिश्चितकालीन धरने पर डटे हैं। शनिवार को खराब मौसम के बीच भी कार्यकर्ता धरने डटे रहे। इस दौरान टांडा तहसील अध्यक्ष मनोज वर्मा ने कहा कि एनएच 233 निर्माण में प्रभावित किसानों को बढ़ी दर का मुआवजा नहीं मिल सका है। इसके लिए जब भी धरना प्रदर्शन किया जाता है, तो सिर्फ आश्वासन ही दिया जाता है। इससे आगे प्रक्रिया नहीं बढ़ती है।
विज्ञापन

विनय, रामजनम, लछिराम, केशवराम, विकास कुमार, राहुल, रामपूजन, हनुमान प्रसाद ने कहा कि धान क्रय केंद्रों पर किसानों का धान सुचारु रूप से नहीं खरीदा जा रहा है। गन्ना किसानों का बकाया भुगतान नहीं हो रहा है। किसानों को सुचारु रूप से खाद नहीं मिल रही है। इससे किसानों को दिक्कतें हो रही हैं। कार्यकर्ताओं ने चेतावनी दी कि जब तक उनकी समस्याओं का निस्तारण नहीं हो जाएगा, तब तक धरना जारी रहेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed