फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ambedkar Nagar News ›   Will protest till problems are not resolved

समस्याओं का निस्तारण न होने तक देंगे धरना

Sat, 06 Mar 2021 11:11 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Sat, 06 Mar 2021 11:11 PM IST
विज्ञापन
Will protest till problems are not resolved
अंबेडकरनगर। भारतीय किसान यूनियन कार्यकर्ताओं का कलेक्ट्रेट के निकट किसानों की विभिन्न समस्याओं को लेकर अनिश्चितकालीन धरना शनिवार को भी जारी रहा। इस दौरान पदाधिकारियों ने कहा कि किसान विभिन्न प्रकार की मुश्किलों से संघर्ष कर रहे हैं, लेकिन जिम्मेदारों की ओर से उनकी समस्याओं के निस्तारण को लेकर कोई ध्यान नहीं दिया जा रहा है। किसानों की समस्याओं का जल्द से जल्द निस्तारण कराया जाए। चेतावनी दी कि जब तक उनकी मांगों का निस्तारण नहीं किया जाएगा, तब तक धरना जारी रहेगा।
विज्ञापन

जिलाध्यक्ष पवन कुमार ने कहा कि किसान खाद, बीज व सिंचाई के लिए परेशान हैं। सहकारी समितियों पर सुचारु रूप से न तो खाद मिल रही और न ही बीज। ऐसे में उन्हें अधिक दाम पर खरीदना पड़ रहा है। कहा कि धान व गन्ना बिक्री करने वाले ज्यादातर किसानों का भुगतान अब तक नहीं हो सका है। वक्ताओं ने कहा कि छुट्टा जानवर खेतों में खड़ी फसलों को नष्ट कर रहे हैं, जिससे किसानों को नुकसान हो रहा है। मौसम की मार झेलने वाले किसानों को अब छुट्टा जानवर नुकसान पहुंचा रहे हैं। शिकायत के बाद भी किसानों की सुध लेने वाला कोई नहीं है। चेतावनी दी कि जब तक उनकी मांगों का निस्तारण नहीं किया जाएगा, तब तक धरना जारी रहेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed