{"_id":"60830b9b8ebc3e59220c7004","slug":"will-choose-the-one-who-does-not-have-any-difference-in-speaking-ambedkar-nagar-news-lko575459937","type":"story","status":"publish","title_hn":"चुनेंगे उसे जिसकी कथनी करनी में न हो अंतर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
चुनेंगे उसे जिसकी कथनी करनी में न हो अंतर
विज्ञापन
राजेसुल्तानपुर। मतदान की उल्टी गिनती शुरू होने के साथ प्रत्याशियों ने प्रचार प्रसार भी तेज हो गया। प्रत्याशियों द्वारा विकास कार्य को लेकर बढ़ चढ़कर दावे एवं वायदे किए जा रहे हैं। इन सबके बीच मतदाता प्रतिनिधि की योग्यता सुनिश्चित करने में लगा हुआ। सुबह से ही चुनावी चर्चा को जो दौर शुरू होता है, वह सिलसिला देर शाम तक जारी रहता है। शुक्रवार को अमर उजाला टीम जहांगीरगंज विकास खण्ड के असनारा गांव पहुंची, तो गांव में प्रवेश करते ही छप्परनुमा घर के नीचे कुछ ग्रामीण चुनावी चर्चा में मशगूल दिखे।
रघपुति यादव ने कहा कि प्रतिनिधि ऐसा होना चाहिए, जो बगैर किसी भेदभाव के निष्पक्ष ढंग से गांव का विकास कराए। रामउदय यादव ने कहा कि चुनाव के दौरान तो बढ़ चढ़कर दावे व वायदे किए जाने हैं, लेकिन चुनाव बाद जीत हासिल करने वाला सबकुछ भूल जाता है। ऐसे में प्रतिनिधि उसे ही चुना जाएगा जिसकी कथनी व करनी में कोई अंतर न हो। बरखू ने कहा कि प्रतिनिधि चाहे जो हो, लेकिन वह शिक्षित होना चाहिए।
ग्राम पंचायत नरवा पीतांबरपुर
महिलाओं को दिलाएंगे अधिकार
कविता मिश्रा ने कहा कि समय आ गया है कि महिलाएं अपने अधिकार के प्रति घर से बाहर निकलें। महिलाओं को उनके अधिकार के प्रति जागरूक करने का कार्य किया जाएगा। इसके लिए समय समय पर महिलाओं के साथ बैठक भी होगी।
विज्ञापन
महिलाओं को बनाएंगे आत्मनिर्भर
आरती तिवारी ने कहा कि मेरा मानना है कि यदि महिलाएं आत्मनिर्भर होंगी, तो गांव का विकास तेजी से होगा। आत्मनिर्भर होने पर उनमें कुछ नया करने का जज्बा पैदा होगा। इसलिए यदि हमें जीत हासिल होती है, तो महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाने के लिए सभी जरूरी कदम उठाएंगे।
ग्राम पंचायत कोटिया अशरफपुर
साफ सफाई पर रहेगा जोर
राजपति ने कहा कि एक स्वच्छ व स्वस्थ माहौल स्थापित करने के लिए गांव में साफ सफाई व्यवस्था को और भी मजबूत करेंगे। गांव की नियमित साफ सफाई सुनिश्चित कराई जाएगी। साथ ही जलभराव समस्या को भी प्राथमिकता के आधार पर दूर किया जाएगा।
दूर होगी आवागमन समस्या
शकुंतला ने कहा कि गांव में आवागमन की बड़ी समस्या है। एक तरफ जहां संपर्क मार्ग बुरी तरह क्षतिग्रस्त है, तो वहीं गांव की गलियां भी क्षतिग्रस्त हैं। इससे ग्रामीणों को आवागमन में व्यापक मुश्किलें उठानी पड़ रही हैं। यदि जीत हासिल होती है, तो आवागमन व्यवस्था बेहतर बनाया जाएगा।
ग्राम पंचायत असनारा
खत्म होगी जलनिकासी की परेशानी
विश्वनाथ यादव ने कहा कि गांव में जलनिकासी की बड़ी समस्या है। समुचित व्यवस्था न होने से बरसात में गांव की गलियों में जलभराव हो जाता है, जिससे आवागमन में मुश्किल होती है। इसे दूर करने के लिए न सिर्फ क्षतिग्रस्त नालियों को दुरुस्त कराएंगे।
दूर होगी प्रकाश समस्या
मंजीत यादव ने कहा कि गांव में प्रकाश की समुचित व्यवस्था नहीं है। ज्यादातर स्ट्रीट लाइटें क्षतिग्रस्त हो चुकी हैं। इससे शाम होते ही गांव की गलियां अंधेरे में डूब जाती हैं। इसे देखते हुए न सिर्फ क्षतिग्रस्त स्ट्रीट लाइटों को बदलवाएंगे, बल्कि सोलर लाइट पर जोर देंगे।
ग्राम पंचायत मल्लूपुर मजगवां
एमडीएम योजना का दिलाएंगे लाभ
सविता यादव ने कहा कि परिषदीय विद्यालयों की दशा व दिशा सुधारने के लिए सभी जरूरी कदम उठाएंगे। एमडीएम योजना का सुचारु रूप से छात्र-छात्राओं को लाभ मिल सके, इसके लिए सभी जरूरी प्रबंध किए जाएंगे।
मनरेगा योजना के तहत कराएंगे कार्य
विजयलक्ष्मी ने कहा कि मनरेगा मजदूरों को कार्य के लिए किसी भी प्रकार की मुश्किल न हो, इसके लिए वृहद पैमाने पर मनरेगा योजना के तहत कार्य कराएंगे। साथ ही मनरेगा मजदूरों को समय पर भुगतान भी सुनिश्चित कराएंगे।