फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ambedkar Nagar News ›   Will also be able to climb Gorakhpur Link Expressway from Alapur

आलापुर से भी चढ़ सकेंगे गोरखपुर लिंक एक्सप्रेस-वे पर

Sat, 13 Mar 2021 11:11 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Sat, 13 Mar 2021 11:11 PM IST
विज्ञापन
Will also be able to climb Gorakhpur Link Expressway from Alapur
अंबेडकरनगर के आलापुर में गोरखपुर लिंक एक्सप्रेस वे में एप्रोच निर्माण के लिए उपयुक्त स्थान का ज? - फोटो : AMBEDKAR NAGAR
जहांगीरगंज। मुख्यमंत्री के ड्रीम प्रोजेक्ट गोरखपुर लिंक एक्सप्रेस-वे पर आलापुर में एप्रोच मार्ग निर्माण को हरी झंडी मिल गई है। जिला प्रशासन की ओर से शासन को संस्तुति भेजे जाने के बाद यूपीडा ने आलापुर तहसील क्षेत्र में एप्रोच मार्ग बनाने का निर्णय लिया है। उपयुक्त स्थान तय करने के लिए आलापुर विधायक अनीता कमल ने कार्यदायी संस्था दिलीप बिल्डकान के अधिकारियों के साथ कम्हरिया घाट व तेेंदुआईकला क्षेत्र का जायजा लिया। इन दोनों में से किसी एक स्थान पर ही एप्रोच मार्ग का निर्माण होगा।
विज्ञापन

गोरखपुर लिंक एक्सप्रेस-वे आलापुर तहसील क्षेत्र के 18 गांवों से होकर गुजर रहा है। क्षेत्रवासियों को जब यह पता चला कि इस क्षेत्र के नागरिकों को कनेक्टिविटी नही मिल रही है, तो उनमें आक्रोश फैल गया था। इसके लिए जिला प्रशासन से लेकर शासन तक आवाज उठायी गई। आलापुर विधायक अनीता कमल ने मुख्यमंत्री सहित प्रमुख सचिव को पत्र भेजकर एप्रोच मार्ग बनाए जाने की मांग की। कहा कि यदि एप्रोच मार्ग एक्सप्रेस वे से नहीं मिलेगा तो आलापुर क्षेत्रवासियों को आवागमन में मुश्किल होगी।
विज्ञापन

इसके अलावा वरिष्ठ सपा नेता योगेंद्रनाथ त्रिपाठी के नेतृत्व में संघर्ष समिति का गठन कर आंदोलन शुरू किया गया। सपा एमएलसी हीरालाल यादव व सपा विधायक जलालपुर सुभाष राय ने भी इसके लिए आवाज उठायी थी। मामला शासन तक पहुंचा तो स्थानीय प्रशासन भी हरकत में आया। धरने पर बैठे ग्रामीणों से वार्ता करने के लिए मौजूदा डीएम सैमुअल पॉल एन भी मौके पर गए थे। नागरिकों को भरोसा दिलाया था कि उनकी समस्या का समाधान सुनिश्चित कराया जाएगा। डीएम ने शासन को स्पष्ट संस्तुति भी भेज दी।
विज्ञापन
विज्ञापन

इस प्रकरण को शासन ने भी गंभीरता से लिया। इसके चलते ही आलापुर में लिंक एक्सप्रेस-वे पर कनेक्टिविटी देने के लिए हरी झंडी मिल गई। ऐसे में अब स्थानीय प्रशासन व निर्माणदायी संस्था दिलीप बिल्डकॉन ने आलापुर में एप्रोच मार्ग बनाने के लिए स्थान की तलाश में जुट गई है। कार्यदायी संस्था के प्रोजेक्ट मैनेजर गिरीश तिवारी ने बताया कि एप्रोच मार्ग निर्माण की हरी झंडी मिल गई है। स्थान की तलाश की जा रही है। उपयुक्त स्थान पर एप्रोच मार्ग बनाया जाएगा, जिससे नागरिकों को सुचारु आवागमन का लाभ मिल सके।

इस बीच उपयुक्त स्थान तय करने के लिए विधायक अनीता कमल ने शनिवार को भाजपा सांस्कृतिक प्रकोष्ठ की सह संयोजक उपमा पांडेय व अन्य के साथ कम्हरिया घाट व तेंदुआईकला क्षेत्र का जायजा लिया। इसमें कार्यदायी संस्था के अधिकारी भी शामिल रहे। विधायक अनीता कमल ने बताया कि आलापुर तहसील क्षेत्र में ही एप्रोच मार्ग निर्माण को शासन ने मंजूरी दे दी है। उपयुक्त स्थल तय करने के लिए जायजा लिया गया है। जल्द ही इस बारे में अंतिम निर्णय ले लिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed