फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ambedkar Nagar News ›   Wife murdered by strangulation in dispute

विवाद में गला दबाकर पत्नी की हत्या

Tue, 31 May 2022 12:15 AM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Tue, 31 May 2022 12:15 AM IST
विज्ञापन
Wife murdered by strangulation in dispute
टांडा (अंबेडकरनगर)। टांडा कोतवाली क्षेत्र के पिपरी बिशुनपुर गांव में रविवार की रात विवाद के चलते युवक ने पत्नी की गला दबाकर हत्या कर दी। इससे गांव में सनसनी फैल गई। बताया जाता है कि पुलिस ने आरोपी पति को हिरासत में ले लिया है, लेकिन पुलिस अभी इसे स्वीकार नहीं कर रही है।
विज्ञापन

पिपरी विशुनपुर गांव में सोमवार सुबह उस समय सनसनी फैल गई, जब गांव निवासी नीलम की हत्या की जानकारी ग्रामीणों को हुई। बताया जाता है कि नीलम के परिवार के सभी सदस्य सोकर उठ गए, लेकिन नीलम नहीं उठी। इस पर परिवारीजन जब उसके कमरे में पहुंचे, तो वहां का दृश्य देखकर सन्न रह गए। नीलम की मौत हो चुकी थी। उसके गले पर काला निशान था। प्रथम दृष्टया ही प्रतीत हो रहा था कि उसकी गला दबाकर हत्या की गई है। इस बीच घटना की जानकारी नीलम के अमरौला में रह रहे मायके पक्ष को दी गई। उसका भाई पुलिस को जानकारी देने के साथ ही गांव के अन्य लोगों के साथ पिपरी पहुंच गया।
विज्ञापन

जानकारी होते ही पुलिस भी गांव पहुंच गई। पूछताछ के दौरान नीलम के पति रोशनलाल ने बताया कि रात में उसका पत्नी से विवाद हो गया था। गुस्से में उसने नीलम का गला दबा दिया। इसके बाद उसे छोड़कर कमरे से बाहर बरामदे में सो गया। पुलिस ने उसे हिरासत में लिया है। पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। कोतवाल विजेंद्र कुमार शर्मा ने बताया कि महिला की मौत हुई है। उसके गले पर निशान हैं। पति के विरुद्ध मुकदमा दर्ज कर तलाश की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed