फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ambedkar Nagar News ›   Wife had got Jialal murdered together with lover

पत्नी ने प्रेमी के साथ मिलकर कराई थी जियालाल की हत्या

Tue, 18 Jan 2022 11:57 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Tue, 18 Jan 2022 11:57 PM IST
विज्ञापन
Wife had got Jialal murdered together with lover
टांडा (अंबेडकरनगर)। कोतवाली क्षेत्र के जियालाल हत्याकांड का पुलिस ने खुलासा कर दिया है। जियालाल की हत्या उसकी पत्नी ने अपने प्रेमी के साथ मिलकर की थी। कोतवाली पुलिस ने दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया। इसके बाद दोनों को जेल भेज दिया गया।
विज्ञापन

बीती 13 जनवरी को सलेमपुर परसावां नहर के पास एक व्यक्ति का शव मिलने पर सनसनी फैल गई थी। इस मामले में पुलिस ने अज्ञात के विरुद्ध केस दर्ज कर शव का पोस्टमार्टम कराया था। इसमें हत्या की पुष्टि हुई थी। बाद में उसकी पहचान टांडा कोतवाली क्षेत्र के चिंतौरा निवासी जियालाल के तौर पर हुई। इस बीच टांडा कोतवाली पुलिस ने विवेचना में पाया कि वारदात में जियालाल की पत्नी का ही हाथ है। इसके बाद टांडा कोतवाल विजेंद्र शर्मा ने दरोगा सर्वेंद्र अस्थाना व रामउग्र कुशवाहा आदि की टीम के साथ घेराबंदी कर सोमवार देर रात धर्मनगर हाईवे पुल के पास जियालाल की पत्नी मनभावती तथा एक अनय आरोपी पुंथर निवासी मित्रसेन को गिरफ्तार कर लिया।
विज्ञापन

मंगलवार को वारदात का खुलासा जिला मुख्यालय पर करते हुए एसपी आलोक प्रियदर्शी न बताया कि गिरफ्तार मित्रसेन ने स्वीकार किया कि उसके जियालाल की पत्नी से दो वर्ष से प्रेम संबंध थे। जियालाल अक्सर नशा करके अपनी पत्नी को पीटता था। इसी के चलते जियालाल की पत्नी के कहने पर मैंने 12 जनवरी की रात जियालाल को शराब पिलाई। इसके बाद साइकिल पर बिठाकर सलेमपुर नहर के पास ले गया। वहां उसके सिर पर ईंट से प्रहार कर हत्या कर दी, जबकि उसका मोबाइल रामपुर कला हाईवे के पास स्थित तालाब मेें फेंक दिया। एसपी ने बताया कि दोनों आरोपियों की गिरफ्तार के बाद उनका चालान कर दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed