फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ambedkar Nagar News ›   Wheat

सरकारी बोरी में पकड़ा गया बस्ती ले जाया जा रहा 60 कुंतल गेहूं

Mon, 02 Sep 2019 10:39 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Mon, 02 Sep 2019 10:39 PM IST
विज्ञापन
Wheat
जहांगीरगंज। रात के अंधेरे में दूसरे जिले को ले जाया जा रहा 120 बोरी गेहूं खाद्य विभाग व पुलिस टीम ने पकड़ लिया। बताया जाता है कि चालक ट्रैक्टर पर लादकर गेहूं बस्ती पहुंचाने की फिराक में था। बिड़हरघाट पुल पर टीम ने उसे पकड़ लिया। वह कागजात भी नहीं दिखा सका।
विज्ञापन

सोमवार सुबह जहांगीरगंज पुलिस को मुखबिर से सूचना मिली कि सरकारी बोरे में भरा गेहूं ट्रैक्टर-ट्राली पर लादकर कहीं ले जाने की तैयारी है। अधिकारियों की नजर न पड़े इसलिए गेहूं को तिरपाल से ढंक दिया गया था। जानकारी मिलते ही पुलिस ने एसडीएम को मामले की सूचना दी। एसडीएम के निर्देश पर खाद्य विभाग की टीम भी मौके पर पहुंची।
विज्ञापन

पुलिस व खाद्य विभाग की टीम ने सरयू नदी के बिड़हर घाट पुल पर पकड़ ट्रैक्टर ट्रॉली को पकड़ लिया। चालक से पूछताछ की तो उसने बताया कि 120 बोरियों में 60 क्विंटल गेहूं है। इसे बस्ती ले जाया जा रहा था। हालांकि, वह कोई कागज नहीं दिखा सका। इस पर गेहूं को जब्त कर लिया गया। साथ ही जरूरी कागजात लाने को कहा गया। एसडीएम भरतलाल सरोज ने बताया कि सरकारी बोरियों में रखा 120 बोरी गेहूं ट्रैक्टर-ट्राली सहित कब्जे में लिया गया है। छानबीन की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed