फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ambedkar Nagar News ›   Welfare of minority community in BJP government itself

भाजपा सरकार में ही अल्पसंख्यक समुदाय का कल्याण

Sun, 01 Aug 2021 11:27 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Sun, 01 Aug 2021 11:27 PM IST
विज्ञापन
Welfare of minority community in BJP government itself
अंबेडकरनगर जिला मुख्यालय पर अल्पसंख्यक मोर्चा क्षेत्रीय अध्यक्ष मोहम्मद नईम का स्वागत करते जि? - फोटो : AMBEDKAR NAGAR
अंबेडकरनगर। अल्पसंख्यक मोर्चा के क्षेत्रीय अध्यक्ष मोहम्मद नईम के प्रथम आगमन पर भारतीय जनता पार्टी के पदाधिकारियों ने शनिवार देर शाम उनका जोरदार स्वागत किया। अल्पसंख्यक मोर्चा के जिलाध्यक्ष मीशम रजा एवं महामंत्री जावेद मलिक के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं ने जिले की सीमा पर स्वागत किया। पुराने तहसील तिराहे से होते हुए पटेल चौक पर पहुंचकर अल्पसंख्यक मोर्चा के क्षेत्रीय अध्यक्ष मोहम्मद नईम ने सरदार पटेल की प्रतिमा पर माल्यार्पण किया। बाद में कार्यालय पर आयोजित कार्यक्रम में कार्यकर्ताओं को संबोधित किया। उन्होंने कहा कि भाजपा की सरकार में ही अल्पसंख्यक समुदाय का कल्याण है। सभी कार्यकर्ता पूरी मजबूती से काम करें।
विज्ञापन

पार्टी कार्यालय पर आयोजित कार्यक्रम की अध्यक्षता भाजपा जिलाध्यक्ष डॉ. मिथिलेश त्रिपाठी ने की। इससे पहले जिलाध्यक्ष ने अल्पसंख्यक मोर्चा के क्षेत्रीय अध्यक्ष मोहम्मद नईम को स्मृति चिह्न एवं पुष्प गुच्छ भेंट कर उनका स्वागत किया। मोहम्मद नईम ने कहा कि अल्पसंख्यक समुदाय का कल्याण भाजपा की सरकार में ही है। देश की आजादी के बाद पहली बार मोदी की सरकार में ही जाति, धर्म से ऊपर उठकर सबके विश्वास सबके विकास की बात की गई।
विज्ञापन

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की सरकार ने सबका साथ, सबका विकास व सबका विश्वास के नारे को साकार करके दिखाया है। प्रदेश सरकार के विकास कार्यों को गिनाते हुए मुख्यमंत्री योगी के प्रति आभार प्रकट किया। उन्होंने कहा कि योगी जिस तेजी से अपराधियों पर नकेल कस रहे हैं, उसी तेजी से विकास की योजनाओं को जनता तक पहुंचाने का काम कर रहे हैं। उन्होंने संगठन के पदाधिकारियों व कार्यकर्ताओं से पूरी मजबूती के साथ काम करने का आह्वान किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

क्षेत्रीय अध्यक्ष ने कहा कि योगी सरकार के सुुशासन से ही प्रदेश में चार वर्ष में कोई दंगा नहीं हुआ। भाजपा जिलाध्यक्ष डॉ. मिथिलेश त्रिपाठी ने कहा कि बूंद-बूंद से सागर भरता है। सभी कार्यकर्ताओं को अपनी जिम्मेदारी का निर्वहन ईमानदारी से करना होगा। इस मौके पर भाजपा जिला उपाध्यक्ष रफत ऐजाज, काजी नजमुलहुदा, राजेश सलूजा, मुकर्रम खान, जिला महामंत्री जावेद मलिक, बलजीत सिंह बब्लू, मुकर्रम खान, सिराज खान व सिराजुद्दीन आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed