Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ambedkar Nagar News ›   Weather took a turn, mercury dropped, clouds of crisis over mustard

Ambedkar Nagar News: मौसम ने ली करवट, पारा लुढ़का, सरसों पर संकट के बादल

Fri, 28 Feb 2025 11:09 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अम्बेडकरनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, अम्बेडकरनगर Updated Fri, 28 Feb 2025 11:09 PM IST
विज्ञापन
Weather took a turn, mercury dropped, clouds of crisis over mustard
जलालपुर क्षेत्र में सरसों की फसल देखता किसान। 
अंबेडकरनगर। मौसम के बदले मिजाज से अधिकतम और न्यूनतम तापमान में गिरावट आई है। शुक्रवार को दिनभर बादल और धूप के बीच लुकाछिपी का खेल चला। बादल देख किसानों की परेशानी बढ़ गई है। कृषि वैज्ञानिकों के मुताबिक बारिश होती है तो सबसे ज्यादा तिलहनी फसलों को नुकसान होगा। वहीं मौसम विभाग ने आगामी दिनों में गरज-चमक के साथ बूंदाबांदी होने की संभावना जताई है।
विज्ञापन

जिले में पिछले दो दिनों से मौसम में उतार-चढ़ाव देखा जा रहा है। कभी आसमान में बादल छा जाते तो कभी धूप निकल आती है। यह सिलसिला शुक्रवार को भी दिनभर जारी रहा। आसमान में बादल देख किसानों की चिंता बढ़ गई है। जिले में बड़ी संख्या में किसानों ने सरसों की अगेती फसल की बोआई की है। इनमें से ज्यादातर किसानों की सरसों की फसल तैयार भी हो गई है। वहीं कुछ किसान खेत में ही सरसों की कटाई कर थ्रेसर से मड़ाई का कार्य कर रहे हैं।
विज्ञापन

कृषि वैज्ञानिक शशांक शेखर सिंह ने बताया कि बूंदाबांदी या फिर बारिश होती है तो खेतों में तैयार सरसों की फसल को अधिक नुकसान होगा। इसके अलावा आलू के खेत में पानी का भराव हो जाने से सड़न होने का खतरा बढ़ जाएगा। पछेती गेहूं की फसल के लिए बारिश फायदेमंद साबित होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

आचार्य नरेंद्र देव कृषि एवं प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय कुमारगंज अयोध्या के मौसम पर्यवेक्षक डॉ. अमरनाथ मिश्र ने बताया कि शुक्रवार को अधिकतम तापमान 25.5 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया। इसमें 1.5 डिग्री सेल्सियस की गिरावट आई है। न्यूनतम तापमान 15.0 डिग्री सेल्सियस रहा। इसमें 2.9 डिग्री सेल्सियस की बढ़त दर्ज की गई। मौसम में आर्द्रता (नमी) 80:38 फीसदी रही। उत्तरी-पूर्वी हवा की गति 2.0 किमी प्रति घंटा रही। उन्होंने बताया कि शनिवार से आगामी पांच दिनों तक पूर्वी उत्तर प्रदेश में हल्के से मध्यम बादल छाए रहने की संभावना है। शनिवार को अंबेडकरनगर, बस्ती, बाराबंकी समेत अन्य जनपदों में गरज-चमक के साथ बूंदाबांदी के आसार हैं।

गेहूं को पहले ही हो चुका नुकसान
किसान इस वर्ष गेहूं की फसल को लेकर बेहद निराश हो गए हैं। मौसम में अचानक बदलाव के कारण गेहूं की फसल के लिए की गई से किसानों की मेहनत बेकार होती दिख रही है। इस बार पैदावार बेहद कम होने की आशंका से किसान चिंतित हैं। रसूलपुर के किसान रवींद्र वर्मा, दाउदपुर के किसान राम बचन वर्मा, लालापुर के किसान मन्ने आदि ने बताया कि ठंड कम होने की वजह से गेहूं के पौधों की वृद्धि और पोषण स्तर में कमी आ गई है।

किसानों के माथे पर चिंता की लकीरें
फोटाे- 33 व 34


जलालपुर तहसील क्षेत्र के कन्नूपुर निवासी संजीव यादव ने बताया कि लगभग छह बीघा सरसों की फसल तैयार हो रही है। अगर माहू रोग लगा तो काफी नुकसान का सामना करना पड़ेगा। बारिश होने पर फसल बर्बाद हो जाएगी। अजमालपुर निवासी मनोज दुबे ने बताया कि खराब मौसम के वजह से सरसों की फसल को नुकसान हो सकता है। अन्य फसलें भी प्रभावित हो रही हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed