{"_id":"085da1226855abdc01ea0fd3fb768e6c","slug":"weather-patterns-changed-people-shivered-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"मौसम का बदला मिजाज, कांपे लोग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मौसम का बदला मिजाज, कांपे लोग
अबेडकरनगर/अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sat, 16 Jan 2016 10:38 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पछुआ हवा चलने के चलने लोगों को कड़ाके की ठंड का एहसास हुआ। पूरे दिन कंपकंपी सी महसूस होती रही। जगह जगह लोग अलाव जलाकर ठंड दूर करने का प्रयास करते रहे।
विज्ञापन
मौसम में शुक्रवार से आए बदलाव ने सर्दी बढ़ा दी। शनिवार को सर्दी का क्रम जारी रही। सुबह जब लोग सोकर उठे, तो चारों तरफ घना कोहरा दिखाई दिया। कोहरे का प्रकोप सुबह लगभग नौ बजे तक रहा। पछुआ हवा चलने के चलते कोहरा जल्दी छट गया, लेकिन तापमान में गिरावट आ गई।
विज्ञापन
इससे लोगों को एक बार फिर से ठंड में ठिठुरने के लिए मजबूर होना पड़ा। जगह जगह लोग अलाव जलाकर ठंड को दूर करने का प्रयास करने लगे। सुबह दस बजे के बाद धूप निकली, तो लोगों ने उसका बढ़ चढ़कर आनंद उठाया।
विज्ञापन
अकबरपुर नगर के संदीप व राजीव ने कहा कि ऐसा लग रहा था कि अब ठंड नहीं पड़ेगी, लेकिन अचानक शुरू हुई सर्द हवाओं ने पूरा मौसम ही बदल दिया। दिनभर गलन व कंपकंपी का एहसास होता रहा।