फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ambedkar Nagar News ›   Waterlogging occurred on the way to two houses of Araji Devara

आराजी देवारा के दो मजरों के रास्ते पर हुआ जलभराव

Fri, 02 Jul 2021 11:25 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Fri, 02 Jul 2021 11:25 PM IST
विज्ञापन
Waterlogging occurred on the way to two houses of Araji Devara
राजेसुल्तानपुर। आलापुर तहसील क्षेत्र में सरयू नदी के बढ़ते जलस्तर से माझा क्षेत्र के आराजी देवारा गांव के ग्रामीणों की मुश्किलें बढ़ने लगी हैं। गांव तक आने जाने वाले मार्ग पर जलभराव के कारण हंसू का पूरा व प्रसाद कुर्मी के लोग खासे परेशान हैं। आवागमन के लिए करिया लोनिया का पूरा जाने वाले मार्ग पर ग्रामीणों द्वारा बनाया गया वैकल्पिक रपटा पुल भी करीब एक वर्ष से टूटा पड़ा है। इतना ही नही हंसू का पूरा गांव में लम्बे अरसे से निर्माणाधीन पुल भी पूरा नही हो पा रहा है। ऐसे में यदि नदी का जलस्तर और बढ़ता है तो ग्रामीणों की मुश्किलें और बढ़ेंगी। ग्रामीणों ने अविलंब गांव में नाव की व्यवस्था सुनिश्चित किए जाने की मांग की है।
विज्ञापन

ग्राम पंचायत के मजरा हंसू का पूरा व प्रसाद कुर्मी का पूरा के ग्रामीणों ने प्रशासन पर उपेक्षा का आरोप लगाया है। कहा कि दोनों मजरों के संपर्क मार्ग पर जलभराव हो गया है। ग्रामीणों को पानी से होकर आवागमन करना पड़ रहा है। इसकी सूचना भी जिम्मेदार अधिकारियों को दी गई, लेकिन कोई ग्रामीणों की सुध लेने की जरूरत नही महसूस कर रहा है। हंसू का पूरा निवासी दीपक, रमेश, पांचू, जोखई आदि का कहना है कि यदि रात में किसी की तबियत खराब हो जाए तो बड़ी मुश्किल खड़ी हो सकती है।
विज्ञापन

ग्रामीणों का आरोप है कि कई दिन से गांव में नाव संचालन की मांग की जा रही है, लेकिन प्रशासन द्वारा इस तरफ ध्यान नहीं दिया जा रहा है। इस संबंध में एसडीएम आलापुर धीरेंद्र श्रीवास्तव ने बताया कि ग्रामीणों के हितों का पूरा ख्याल रखा जा रहा है। सरयू नदी के जल स्तर पर पूरी निगाह है। अभी गांव में नाव लगाने जैसी स्थिति नही है। नावों की मरम्मत करायी जा रही है। यदि जरूरत पड़ी तो उसकी सुविधा भी ग्रामीणों को दी जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed