फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ambedkar Nagar News ›   waterlogging in city by Heavy rainfall

तेज बारिश से शहर लाबालब

Fri, 10 Jul 2015 11:07 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो/ अंबेडकरनगर
अमर उजाला ब्यूरो/ अंबेडकरनगर Updated Fri, 10 Jul 2015 11:07 PM IST
विज्ञापन

सुबह मौसम साफ होने के चलते बाजार आए लोग जहां तहां घंटों फंसे रहे। सबसे ज्यादा मुश्किल जलभराव के चलते उत्पन्न हुई। इससे आवागमन पर असर पड़ा। कई दिनों से लगातार हो रही बरसात के चलते जिले की लगभग सभी बाजारों में जलभराव का संकट गहरा गया है।

विज्ञापन


कई प्रमुख मार्गों पर कीचड़ व गड्डे के चलते आवागमन में लोगों को भारी कठिनाई हो रही है। जिला मुख्यालय पर बस स्टेशन क्षेत्र में हद दर्जे तक कीचड़ हो जाने से लोग परेशान हो उठे हैं।
विज्ञापन

 
पिछले कई दिनों से लगभग लगातार हो रही बारिश ने आम जन जीवन की मुश्किलें बढ़ा दी हैं। सबसे ज्यादा परेशानी आवागमन को लेकर है। जो मार्ग पहले से जगह जगह क्षतिग्रस्त थे उनमें गड्डे हो गए हैं, उनसे होकर गुजरना इन दिनों किसी बड़ी चुनौती से कम नहीं।
विज्ञापन
विज्ञापन


कारण यह कि गड्डों को भरने के लिए कहीं ठेकेदार तो कहीं कार्यदायी संस्था ने वहां मिट्टी डलवा रखी थी। अब बारिश में गड्डे व मिट्टी के चलते आवागमन में हद दर्जे की कठिनाई उत्पन्न हो रही है। शुक्रवार को यूं तो सुबह मौसम साफ था, लेकिन थोड़ी देर बाद ही आसमान में बादल छाने लगे, और फिर देखते ही देखते तेज बारिश शुरू हो गई। खास बात यह कि बारिश का सिलसिला इसके बाद देर सायं तक रुक रुककर चलता रहा।

बरसात के चलते एक बार फिर से जगह जगह और ज्यादा पानी एकत्र हो गया। जिला मुख्यालय के बस स्टेशन क्षेत्र में गत दिनों प्रशासन ने राज्यपाल के आगमन के मद्देनजर लापरवाहपूर्ण ढंग से जो गिट्टियां व मिट्टी डलवायी थी, वह शुक्रवार की बरसात में नागरिकों के लिए और ज्यादा मुसीबत बन गईं। 

नागरिकों ने प्रशासन की इस लापरवाही पर कड़ी नाराजगी भी जतायी। सबसे ज्यादा मुश्किल तो यहां पदयात्रियों को हुई, क्योंकि पटरियों तक पर जलभराव व कीचड़ के चलते पैर रखना मुश्किल हो रहा था। कीचड़ से होकर ही लोग आवागमन को विवश थे।

फैजाबाद मार्ग पर जल निकासी के लिए बनी नाली जाम हो जाने के कारण बरसात का पानी घंटों सड़क पर ही बहता रहा। कलक्ट्रेट व कोतवाली के निकट भी मुख्य मार्ग पर कीचड़ व पानी एकत्र हो जाने से हजारों लोगों को शुक्रवार को मुश्किलों का सामना करना पड़ा।


रेलवे स्टेशन के निकट से जौहरडीह होते हुए बसखारी रोड पर निकलने वाला वैकल्पिक मार्ग भी इतना ज्यादा क्षतिग्रस्त है कि उस पर बने गड्डे में कदम कदम पर पानी भरे होने की वजह से शुक्रवार को लोग किसी तरह आवागमन करने को मजबूर रहे। तमाम लोगों के कपड़े वाहनों के गुजरने से पड़ने वाले कीचड़ से खराब होते रहे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed