{"_id":"5d27770a8ebc3e6cac6469ee","slug":"water-overflow-ambedkar-nagar-news-lko4701585112","type":"story","status":"publish","title_hn":"पशु आश्रयस्थलों पर किए जाएं सभी जरूरी प्रबंध","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पशु आश्रयस्थलों पर किए जाएं सभी जरूरी प्रबंध
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जलालपुर/आलापुर। सीडीओ अनूप कुमार श्रीवास्तव ने गुरुवार को जिले के कई पशु आश्रयस्थलों का जायजा लिया और बरसात के कारण किसी प्रकार की लापरवाही पाए जाने पर कड़ी कार्रवाई की चेतावनी दी। जलालपुर में तो सीडीओ घुटने तक पानी से होकर पशु आश्रय स्थल का निरीक्षण करने पहुंचे। जलालपुर प्रतिनिधि के अनुसार सीडीओ ने सबसे पहले जलालपुर ब्लाक पहुंचकर उपस्थिति देखी।
इसके बाद विभिन्न योजनाओं की समीक्षा करते हुए पात्रों को योजनाओं का लाभ प्राथमिकता से पहुंचाने का निर्देश दिया। यहां से वे मालीपुर पहुंचे, जहां नाले में बह रहे पानी से होकर उन्होंने पशु आश्रयस्थल का निरीक्षण किया। पशुओं के लिए अविलंब तिरपाल लगाने तथा पशु आश्रय स्थल तक खड़ंजा निर्माण का भी निर्देश दिया। खण्ड विकास अधिकारी वीरेंद्र व एडीओ पंचायत रमाकांत मिश्र समेत अन्य कर्मचारी व ग्राम प्रधान मौजूद रहे। उधर, आलापुर प्रतिनिधि के अनुसार सीडीओ ने रामनगर विकास खंड के पशु आश्रय स्थल चहोड़ा शाहपुर का भी जायजा लिया।
जिम्मेदार अधिकारियों व कर्मचारियों को पशु आश्रयस्थल पर समुचित व्यवस्था किए जाने का निर्देश दिया। कहा कि बारिश से बचाव के लिए स्थल पर न सिर्फ तिरपाल लगाया जाए, बल्कि पशुओं के भोजन की भी समुचित व्यवस्था की जाए।